{"_id":"64075993d03a43bb160491e4","slug":"district-divided-into-seven-zones-and-99-sectors-saharanpur-news-c-14-1-146414-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सात जोन और 99 सेक्टर में बांटा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सात जोन और 99 सेक्टर में बांटा जिला
विज्ञापन
होली पर्व को लेकर बाजार में गश्त करते एसएसपी डा. विपिन ताडा
- 52 संवदेनशील इलाके भी किए चिह्नित
- पुलिस, आरएएफ और पीएसी रहेगी तैनात
फोटो 30
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। होली को लेकर पुलिस ने जिले को सात जोन और 99 सेक्टरों में विभाजित किया है। बुधवार को यानी आज फाग पर जनपद भर में पुलिस के अलावा पीएसी व आरएफ के जवान भी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही 52 संवदेनशील इलाकों में विशेष निगरानी रहेगी।
बुधवार को रंगों की होली खेली जाएगी। पर्व को सकुुशल संपन्न कराने को पुलिस पूरी तरह सतर्क है। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि जिले को सात जोन और 99 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सीओ और थाना प्रभारी लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त करते रहेंगे। इसके अलावा मुख्य मार्गों, चौराहों और संवदेनशील इलाकों में पुलिस के अलावा पीएसी और आरएफ के जवान भी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही खुफिया विभाग को भी सतर्क किया गया है।
वहीं, मंगलवार की शाम भी पुलिस ने जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया। इसके साथ ही देहात क्षेत्रों दंगा नियंत्रण की रिहर्सल भी गई है। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने जनपदवासियों आपसी सौहार्द और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। एसएसपी ने बताया कि अगर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डॉग स्क्वाॅड की मदद भी ली जाएगी।