{"_id":"5ed146ab8ebc3e90ad290dc1","slug":"district-came-from-red-zone-to-orange-zone-25-active-patients-saharanpur-news-mrt48394912","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड जोन से ऑरेंज जोन में आया जिला, 25 एक्टिव मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड जोन से ऑरेंज जोन में आया जिला, 25 एक्टिव मरीज
विज्ञापन
फतेहपुर सीएचसी को सेनेटाइज करती फायर ब्रिगेड की टीम
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या को देखते हुए चार मई को रेड जोन में आया सहारनपुर अब ऑरेंज जोन में है। 26 दिन रेड जोन में रहने के बाद ऑरेंज जोन में आने के बाद आम आदमी के साथ ही प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
चार मई तक सहारनपुर में 3578 संदिग्धों की सैंपलिंग हुई थी, जिनमें से कोरोना के 186 पॉजिटिव केस सामने आए थे। इनमें से 21 मरीज चार मई तक ठीक हो चुके थे, जबकि 165 मरीज एक्टिव थे। एक-एक दिन में 24 से 26 तक मरीज आने के चलते सहारनपुर को रेड जोन में शामिल किया गया था। जिले में अब तक 226 पॉजिटिव मरीज आ चुके हैं, जिनमें से 201 मरीज ठीक होकर घर लौट भी चुके हैं, जबकि 25 मरीज एक्टिव हैं, जिनको कोविड-19 सेंटरों में उपचार चल रहा है। सहारनपुर के ऑरेंज जोन में आने की सबसे बड़ी वजह यहां कोरोना से एक भी मौत नहीं होना है। यही वजह है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं डब्ल्यूएचओ के एक्जीक्यूटिव बोर्ड के चेयरमैन डॉ. हर्षवर्धन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद सहारनपुर की तारीफ कर चुके हैं। सहारनपुर से कोरोना मरीजों को दिए गए ट्रीटमेंट की जानकारी भी शासन ने चाही है।
अब केवल बचे चार हॉटस्पॉट
कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद जनपद में हॉटस्पॉट की संख्या लगातार कम हो रही है। एक समय वह था जब सहारनपुर में 23 हॉटस्पॉट तक थे, मगर मरीजों के ठीक होने के साथ हॉटस्पॉट कम होते जा रहे हैं। अब केवल चार हॉटस्पॉट बचे हैं। इनमें देवबंद, चिलकाना थाना क्षेत्र का गांव मनोहरपुर, गागलहेड़ी का गांव हसनपुर और सदर बाजार की राजविहार कॉलोनी शामिल है।
विज्ञापन
कोरोना को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली रिपोर्ट के आधार पर हर दिन समीक्षा हो रही है। जनपद में अब केवल चार हॉटस्पॉट रह गए हैं।
अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी