फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   District becomes factory of fake notes, network extends to four states

Saharanpur News: जिला बना नकली नोटों की फैक्टरी चार राज्यों तक फैला है नेटवर्क

Sat, 20 Dec 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 20 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
District becomes factory of fake notes, network extends to four states
सहारनपुर। जिला नकली नोटों की फैक्टरी बनता जा रहा है। यहां से वेस्ट यूपी के अलावा हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड तक सप्लाई होती रही है। आरोपी गौरव पुंडीर पहला सप्लायर नहीं है, इससे पहले भी पुलिस नकली नोटों की सप्लाई करने वालों का भंडाफोड कर चुकी है। अब पुलिस गौरव पुंडीर के गिरोह की कमर तोड़ने में जुट गई है।
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस ने एक दिन पहले दिल्ली रोड पर सेंट्रल पार्क कॉलोनी निवासी गौरव पुंडीर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गौरव पुंडीर अपने घर में प्रिंटर की मदद से नकली नोट तैयार करता था, जबकि उसके साथी राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड में इन नोटों की सप्लाई करते थे। नकली नोटों को खपाने के लिए निजी वाहनों और भरोसेमंद एजेंटों का सहारा लिया जाता था, ताकि पुलिस की निगरानी से बचा जा सके। नकली नोटों की खेप को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर भेजा जाता था। पुलिस गिरोह से जुड़े संदिग्धों की कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और बैंक खातों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed