फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   District achieved second position in implementation of schemes

योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रदेश में दूसरे स्थान पर जनपद

Wed, 11 Dec 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
District achieved second position in implementation of schemes
सहारनपुर। मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं वाले विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में जनपद ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जनपद ने प्रदेश की रैंकिंग में 73.85 अंक प्राप्त किए है जबकि पहले स्थान पर रहे कौशांबी जिले ने 74.53 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों को लेकर अक्तूबर माह तक की प्रदेश भर के सभी जनपदों की रैंकिंग जारी की है। रैंकिग तय करने के लिए सभी विकास कार्यक्रमों एवं कानून व्यवस्था के समस्त निर्धारित बिन्दुओं पर जनपद स्तर पर की गई कार्रवाई और प्रगति को आधार बनाया गया है। इस रैंकिग में सहारनपुर ने प्रदेश में 73.85 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। जबकि 74.56 प्रतिशत अंकों के साथ कौशांबी जनपद प्रथम स्थान पर रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने जनपद के अधिकारियों को बधाई देते हुए जनपद को प्रदेश में प्रथम रैंक पर लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में अभी भी चार माह शेष हैं। सभी अधिकारी अपनी विभागीय योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर अपनी फोटो युक्त आख्या प्रस्तुत करें। उन्होंने सभी योजनाओं का लाभ समाज के वंचित वर्गों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में ए श्रेणी में रहा जनपद
जिलाधिकारी ने आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि पंचायती राज विभाग के स्वच्छ भारत मिशन। बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों को यूनिफार्म/बैग/जूता-मौजा वितरण, पाठ्य पुस्तकों का नि:शुल्क वितरण, अध्यापकों की उपलब्धता, छात्रों का नामांकन। कृषि विभाग के खाद एवं बीज की उपलब्धता, पारदर्शी किसान सेवा योजना, फसली ऋण मोचन योजना, डायरेक्ट बेनीफिट टांसर्फर योजना। समाज कल्याण विभाग के पेंशन योजनाओं, छात्रवृत्ति वितरण। आपूर्ति विभाग के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना। विद्युत विभाग की योजनायें, विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफार्मरों का प्रतिस्थापन। राजस्व विभाग के चकबंदी वादों का निस्तारण, राजस्व वादों का निस्तारण, कर एवं करेत्तर राजस्व संग्रह, तहसील दिवस पर प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाई कार्यक्रम और ग्राम्य विकास विभाग के मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना। गृह विभाग के कार्यक्रम भू-माफियाओं के विरूद्ध कार्रवाई, जघन्य अपराधों में कार्रवाई, महिला अपराधों में कार्रवाई की समीक्षा, थाना दिवस पर प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई, वांछित अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की समीक्षा। स्वास्थ्य विभाग के संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, दवाओं की उपलब्धता, एंबुलेंस सेवाओं की स्थिति, वेक्टर जनित रोग। नगर विकास विभाग के अपशिष्ट प्रबंधन, आदि कार्यक्रमों में जनपद की प्रगति ’ए’ श्रेणी में रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed