{"_id":"5fc28ec28ebc3e9bb925adce","slug":"distribute-100-dry-ration-by-30-november-dm-saharanpur-news-mrt513027459","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 नवंबर तक शत-प्रतिशत वितरित कराएं ड्राई राशन: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 नवंबर तक शत-प्रतिशत वितरित कराएं ड्राई राशन: डीएम
विज्ञापन
-- पोषण समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि सभी संबंधित विभाग 30 नवंबर तक ड्राई राशन का वितरण शत प्रतिशत कराएं। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने जिला पोषण समिति की बैठक में कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को 30 नवंबर तक क्रियाशील कर ड्राई पोषाहार की जानकारी ब्लॉक मैनेजर बाल विकास परियोजना अधिकारियों को दें। ताकि पोर्टल पर मैपिंग हो सके, जिससे आगामी त्रैमासिक वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की समस्या न आए। डीएम ने बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह दाल की उपलब्धता सुनिश्चित करें। बच्चों को समय से एनआरसी में भेजा जाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी ने जानकारी दी कि जनपद में नवीन पोषाहार वितरण प्रणाली 65 प्रतिशत कार्य हो रहा है। मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह ने मिशन मैनेजर को निर्देश दिए कि तत्काल समस्त विकास खंडों में स्वयं सहायता समूहों को क्रियाशील कर समन्वय स्थापित करें। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, एनआरएलएम से अनुज कुमार, कमल चौधरी और समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी मौजूद रहे।