फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Disrupted schedule of trains, fans remained closed, passengers in trouble

Saharanpur News: ट्रेनों का बिगड़ा शेड्यूल, बंद रहे पंखे, बेहाल हुए यात्री

Sat, 29 Apr 2023 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 29 Apr 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Disrupted schedule of trains, fans remained closed, passengers in trouble
सहारनपुर। तापमान बढ़ने के साथ ही यात्रियों की मुसीबतें भी बढ़ गईं हैं। शुक्रवार को 14 ट्रेनें रेलवे स्टेशन पर दो से नौ घंटे की देरी से पहुंचीं। तीन प्लेटफार्मों पर पंखें बंद होने से यात्री बेहाल रहे। सुबह आने वाली ट्रेनें दोपहर बाद आईं। वहीं, ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण कुछ यात्रियों ने रिजर्व टिकट रिफंड भी कराए।
विज्ञापन


इस समय ट्रेनों का टाइम टेबल बिगड़ा हुआ है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अलग-अलग मंडल में ब्लॉक लेकर ट्रैक पर काम किया जा रहा है। जिस वजह से ट्रेनें लेट चल रही हैं। शुक्रवार को ट्रेनों का समय इस कदर बिगड़ा कि वे अपने निर्धारित समय से नौ घंटे तक लेट हुईं। गुवाहटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस नौ घंटे, लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस छह घंटे, जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस पौने सात घंटे, बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी से सहारनपुर में पहुंचीं। इनके साथ ही जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, कोलकाता-नांगलडैम गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस चार घंटे, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस पांच घंटे, अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस दो घंटे, दरभंगा-अमृतसर जन नायक एक्सप्रेस तीन घंटे लेट आई। जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस दो घंटे, बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, लखनऊ-चंडीगढ़ सद्भावना एक्सप्रेस चार घंटे, अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस पौने दो घंटे लेट पहुंचीं।
विज्ञापन


हाल ये रहा कि सुबह आने वाली ट्रेनें दोपहर को और दोपहर को पहुंचने वाली शाम को रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ऐसे में यात्रियों को सिर्फ इंतजार के सिवाय कुछ और विकल्प नहीं रहा। कई यात्री ऐसे भी रहे, जिन्होंने अपने रिजर्व टिकट रिफंड कराने पड़े। यही नहीं प्लेटफार्म नंबर चार, पांच और छह पर पंखे बंद रहे। गर्मी होने के कारण यात्री पसीना-पसीना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-समर स्पेशल भी हुई सात घंटे लेट

गर्मियों के लिए रेलवे की ओर से चार समर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। उनका संचालन भी शुरू हो गया है। लेकिन समर स्पेशल ट्रेनों का शुरू होते हुए टाइम टेबल बिगड़ गया है। वारासणी-बठिंडा समर स्पेशल ट्रेन के सहारनपुर पहुंचने का समय दोपहर एक बजे है। शुक्रवार को यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से साढ़े पांच घंटे की देरी से चलकर शाम को साढ़े छह बजे आई।

गर्मियों में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कोई दिक्कत न हो, इसलिए मेंटीनेंस का काम चलता रहता है। शुक्रवार को भी टीटीई कक्ष में मेंटीनेंस का काम हुआ। जिस वजह से प्लेटफार्म चार, पांच व छह की बिजली बंद रही। काम पूरा होने के बाद प्लेटफार्मों के पंखे चालू करा दिए गए थे।




- दीपक कुमार, अवर अभियंता विद्युत, रेलवे

पिछले दिनों की तुलना में शुक्रवार को अधिक ट्रेनें अपने तय समय से सहारनपुर में लेट पहुंची। ट्रेनें लेट होने के दो मुख्य कारण हो सकते हैं। एक मंडल में ट्रैक पर काम होने और दूसरा ट्रेन स्टेशन से ही देरी से रवाना हुई होगी। सहारनपुर में समयानुसार ट्रेनों का आवागमन हो रहा है।



- अनिल कुमार त्यागी, वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed