फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dispute over two sides over emptying of shop, goods thrown

दुकान खाली कराने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी, सामान फेंका

Wed, 30 Sep 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dispute over two sides over emptying of shop, goods thrown
बड़गांव।
विज्ञापन

दुकान खाली कराने को लेकर दुकान स्वामी और दुकानदार में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। दुकानदार का आरोप है सामान में तोड़फोड़ करने के बाद मालिक पक्ष ने उसे बाहर फेंक दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार के सामान को दुकान के अंदर रखवाया।
कस्बे के देवबंद नानौता रोड पर आदर्श इंटर कॉलेज बड़गांव की दुकानों में चंदपुर निवासी कुशल पाल प्रजापत ने कस्बा निवासी एक व्यक्ति से करीब छह वर्ष पूर्व एक दुकान को किराए पर उठाया था। तभी से वह इसमें चाय समोसे आदि की दुकान चलाता है। लॉक डाउन के चलते दुकान स्वामी ने जब उक्त दुकानदार को अपनी दुकान खाली करने के लिए कहा तो दोनों पक्षों में दुकान खाली करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मामला कोर्ट तक जा पहुंचा।
विज्ञापन

मंगलवार को कोर्ट द्वारा नियुक्त अधिकारी दुकान के निरीक्षण को आने थे। इससे पहले विवाद हो गया। सूचना के बाद पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और दुकानदार के बाहर रखे सामान को उठवा कर दुकान में रखवाया। उधर, थाना प्रभारी ने कहा मामला कोर्ट में विचाराधीन है इसलिए दोनों पक्षों कोर्ट के निर्देशों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed