फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dispute between former district president of BJP and councilor

Saharanpur News: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और सभासद के बीच हुआ विवाद

Sat, 29 Mar 2025 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Dispute between former district president of BJP and councilor

विज्ञापन
छुटमलपुर। जमीन की खरीद फरोख्त के एक मामले को लेकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप और नगर पंचायत सभासद अंकुर सैनी के बीच विवाद पैदा हो गया है।
सभासद पक्ष ने जहां बिजेंद्र कश्यप पर 18 लाख 70 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं, बिजेंद्र कश्यप ने अंकुर सैनी और उसके साथियों पर उनके घर आकर गाली गलोज, हाथापाई और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत की है। छुटमलपुर नगर पंचायत के वार्ड सात से सभासद अंकुर सैनी, सोविंद्र कांबोज, यशदेव सैनी, अनुज आदि का कहना है कि उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप एवं आशीष कांबोज से 24 लाख रुपये में एक जमीन का सौदा किया था। पेशगी के तौर पर 18 लाख 70 हजार रुपये दिए थे। इसी दौरान जब वह बकाया रकम देने पहुंचे, तभी पता चला कि उक्त भूमि विक्रेता ने किसी और को बेच दी है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उनके रुपये भी देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

उधर, पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान में अध्यक्ष पद के दावेदार बिजेंद्र कश्यप ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह दस बजे वह घर से निकलने वाले थे। इसी दौरान सभासद अंकुर सैनी अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचे। वहां उन्होंने उनके साथ गाली गलौज करते हुए हाथापाई की। इसी दौरान आई उनकी पत्नी तथा बेटे से भी अभद्रता की। बिजेंद्र कश्यप का कहना है कि जमीन की खरीद फरोख्त से उनका कोई संबंध नहीं है। वह केवल दोनों पक्षों में मध्यस्थता करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष पक्ष द्वारा सोविंद्र कांबोज पक्ष को आठ लाख रुपये दिए जा चुके हैं। बाकी रकम वापस करने का भी समय तय किया गया था। राजनीतिक द्वेष भावना के तहत उन पर झूठे आरोप लगाते हुए हमला करने का काम किया गया है।

उधर सभासद अंकुर सैनी ने उन पर लगाए गए आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि वह केवल पूर्व जिलाध्यक्ष के घर उनसे वार्ता करने गए थे। वहीं, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed