{"_id":"65b9593014ae8fba3509eca6","slug":"displeased-with-receiving-the-notice-sanitation-workers-demonstrated-against-npa-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-117418-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नोटिस मिलने से खफा सफाईकर्मियों ने किया नपं के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नोटिस मिलने से खफा सफाईकर्मियों ने किया नपं के खिलाफ प्रदर्शन
Wed, 31 Jan 2024 01:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 31 Jan 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में नगर पंचायत गेट पर प्रदर्शन करते सफाईकर्मी। श्रोत सफाई कर्मचारी
रामपुर मनिहारान। गणतंत्र दिवस के मौके पर अनुपस्थित रहने पर ईओ की तरफ से नोटिस मिलने से खफा सफाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत गेट पर पहुंच जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
26 जनवरी के मौके पर गैरहाजिर रहे सफाई कर्मचारियों को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने नोटिस जारी कर दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। इसका पता जैसे ही सफाई कर्मचारियों को लगा तो उनमें रोष पैदा हो गया। नगर पंचायत सफाई कर्मचारियों ने इक्टठे होकर नगर पंचायत गेट पर पहुंच प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी सूरज वाल्मीकि, संजय, अमन वाल्मीकि, पल्ला, सुरेंद्र आदि का आरोप है कि गणतंत्र दिवस पर सभी सफाई कर्मचारी नगर में चूना डालने के लिए गए हुए थे। जबकि ध्वजारोहण की उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। फिर भी उन्हें स्पष्टीकरण का नोटिस जारी कर दिया गया। यह उनका उत्पीड़न है जिसे बरदाश्त नहीं किया जाएगा।
उधर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी बृजेंद्र सिंह का कहना है कि गणतंत्र दिवस एक बड़ा राष्ट्रीय पर्व है। इस दौरान सफाई कर्मचारी नगर पंचायत में उपस्थित नहीं हुए। इसके लिए उनको नोटिस जारी कर दो दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दे दिए गए हैं। उनका कोई उत्पीड़न नहीं किया जा रहा है।