फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Discrepancy in income of agricultural land in schools

Saharanpur News: विद्यालयों में कृषि भूमि की आय में झोल

Thu, 23 Jan 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 23 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Discrepancy in income of agricultural land in schools
सहारनपुर। परिषदीय विद्यालयों की कृषि भूमि से प्राप्त होने वाली आय में झोल सामने आया है। स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग द्वारा अभी तक मंडल के मुजफ्फरनगर जनपद के विद्यालयों की कृषि भूमि से होने वाली आय का ऑडिट किया गया है। मात्र 21 विद्यालयों की कृषि भूमि से आय में 1.42 करोड़ रुपये से अधिक की चोरी की आशंका दर्शाई गई है।
विज्ञापन

सहारनपुर और शामली में भी गड़बड़ी की आशंका है। अब यहां भी ऑडिट शुरू होगा। स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग ने जिन विद्यालयों की कृषि भूमि से प्राप्त होने वाली आय में घपले की आशंका जताई है। उनका जिक्र भी अपनी रिपोर्ट में किया है। रिपोर्ट के अनुसार उत्तर माध्यमिक विद्यालय न्यासू, चरथावल में बीते वर्षों में 50 बीघा भूमि कृषि योग्य दर्ज थी। ऑडिट के दौरान विद्यालय द्वारा बताया गया है कि 18 बीघा भूमि कृषि योग्य थी, जिस पर खेल मैदान है। विद्यालय का यह जवाब अनियमित एवं आपत्तिजनक रहा है, क्योंकि इतनी भूमि पर खेल का मैदान होने का औचित्य नहीं है।
विज्ञापन

खसरा खतौनी में पीएनबी में खुले खाते में 45,045 की धनराशि मिली। इससे साबित है कि भूमि से आय प्राप्त होती थी। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक विद्यालय बधाई खुर्द के नाम 1.1900 हेक्टेयर भूमि से 2017 में कोई आय नहीं दर्शाई गई है, जबकि बैंक खाते में 4.90 लाख रुपये से अधिक हैं। 2017 में कोई आय नहीं होना बताया जाना संतोषजनक नहीं है। ऐसे सभी नौ विकास क्षेत्रों के 21 विद्यालय अभी तक सामने आए हैं, जिनकी कृषि भूमि की आय में गड़बड़ी की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed