{"_id":"6578b013c407a542c10b3be4","slug":"disco-on-pistol-womans-video-goes-viral-saharanpur-news-c-34-1-smrt1024-2848-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: तमंचे पर डिस्को, महिला का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: तमंचे पर डिस्को, महिला का वीडियो वायरल
Wed, 13 Dec 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
हाथ में तमंचा लेकर डांस करती महिला, सोशल मीडिया से ली गई तस्वीर।
देवबंद। किसी समारोह में फिल्मी गाने पर बालक के साथ महिला का डांस करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इसमें महिला हाथ में तमंचा लेकर डांस कर रही है। यह वीडियो देवबंद क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले का संज्ञान होने से इंकार कर रही है।
मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 1 मिनट 50 सेकेंड के वीडियो में एक महिला हाथ में तमंचा लेकर बालक के साथ फिल्मी गाने पर डांस कर रही है। बताया जाता है कि यह वीडियो नगर के ही एक मोहल्ले का है, जहां मढ़े (शादी) के कार्यक्रम में महिला डांस कर रही है। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया यह भी जा रहा है कि शादी समारोह में हुई मामूली कहासुनी की रंजिश में यह वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा जान बूझकर वायरल किया गया। कोतवाल सूबे सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है।