{"_id":"605252218ebc3ed3075e7448","slug":"discharge-your-duties-with-integrity-and-honesty-teacher-nim-saharanpur-news-mrt530432718","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें शिक्षक : निम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें शिक्षक : निम
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर क्षेत्र और बलियाखेड़ी ब्लॉक में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रेरणा ज्ञानोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालयों में चल रहे कार्यों तथा शैक्षिक क्रिया कलापों की जानकारी दी गई, साथ ही बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
खंड विकास बलियाखेड़ी की ओर से यहां मल्हीपुर रोड स्थित एक होटल सभागार में प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि रहे रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने अपील की कि सभी शिक्षक पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। तभी शिक्षा का स्तर सुधरेगा और विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने शिक्षकों को मिशन प्रेरणा और मिशन कायाकल्प पर गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। खंड शिक्षा अधिकारी बृजमोहन सिंह ने पूरे ब्लॉक के विद्यालयों में किए गए कार्यों का ब्योरा पेश किया। इस दौरान कई शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मनोज गुप्ता, सुधीर कुमार, राजवीर सिंह, अरुण कुमार, प्रमोद कुमार, अनिल, गोपाल शर्मा, नीलू चोपड़ा, चीनू कच्छल, इसम सिंह, अजीत सिंह, राजीव यादव, रविंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।
उधर, नगर क्षेत्र सहारनपुर में प्रेरणा ज्ञानोत्सव के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रवीण छाबड़ा, मनोज ठाकुर और संजय वर्मा रहे। खंड शिक्षा अधिकारी संजय भारती ने नगर क्षेत्र के विद्यालयों में चल रहे कार्यों और शैक्षिक क्रियाकलापों की रिपोर्ट पेश की गई। बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों नवीन शर्मा, विजय महेश्वरी, गीता ठकराल, परमजीत कौर, शकील मलिक, निधि, शगुफ्ता, शिरीन को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रचना चौहान, डॉ. पूजा यादव, सरफराज आलम, नदीम अख्तर, मुनेश राणा, राकेश शर्मा, राधा, अरशद आदि मौजूद रहे।