फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Disaster caused by rain, water filled the roads and houses

बारिश से आफत, सड़कों और घरों में भरा पानी

Fri, 23 Sep 2022 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Disaster caused by rain, water filled the roads and houses
बेहड़ा में ओवर फ्लो होकर बाहर निकला तालाब का पानी - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा/नागल/बड़गांव/ रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। दो दिनों से जिले में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात का पानी सड़कों और घरों तक में घुस गया। इससे ग्रामीणों का गृहस्थी का सामान खराब हो गया। बाजारों में सड़कों पर कीचड़ और गंदगी जमा होने से राह चलना भी दुश्वार हो गया। सरसावा में अंबाला हाईवे का 100 मीटर का हिस्सा बारिश का पानी भरने से ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन

सरसावा में बारिश के चलते नगर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या बन र्गई। अंबाला रोड पर स्टेट बैंक तथा शिवालिक बैंक के सामने सड़क पानी भरने से टूट गई। सड़क का करीब 100 हिस्सा ध्वस्त हो गया। इसके चलते दुपहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। पालिका के अधिशासी अधिकारी भूपराम वर्मा का कहना था कि जल्द ही सड़क को ठीक कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

भारी बारिश में नागल का नासिरपुर डिगोली चौराहा पूरी तरह से जलमग्न हो गया। बरसात के कारण नागल एवं बढे़डी कोली का तालाब भी उफान पर आ गया और उसका पानी तालाब से निकलकर सड़क पर फैल गया है। इसके कारण राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़गांव क्षेत्र के गांव बहेड़ा में दो बरसात के पानी से लबालब हुए तालाब का गंदा पानी ग्रामीणों के घरों में घुस गया। राजकुमार चौहान, पप्पू प्रजापत, ओमपाल चौहान, मतलूब अली, शब्बीर अहमद, महिपाल, रोहित, संजू आदि ने बताया कि गांव की एक बस्ती में स्थित तालाब की सफाई और पानी की निकासी नहीं होने के कारण पानी सड़कों पर भरने के साथ ही उनके घरों में घुस गया। गृहस्थी का सामान और खाद्यान्न भीग कर खराब हो गया।
रामपुर मनिहारान के पीठ बाजार, रेलवे फाटक के पास, मोहल्ला कायस्तान आदि स्थानों पर जल भराव होने से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होने से बाजार भी सूने पड़े है। बस स्टैंड पर कीचड़ जमा होने से आमजन के साथ स्कूली छात्र- छात्राओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
कच्चे मकान का हिस्सा धराशाई
मिर्जापुर। गांव शेरपुर पैलो के मजरे चाणचक निवासी जयपाल मजदूरी करता है। बरसात से शुक्रवार की सुबह उसके मकान के एक हिस्से की दीवार धराशाई हो गई। पीड़ित का कहना है कि बरसात में उसका कच्चा घर कभी भी गिर सकता है।

बड़गांव बिजलीघर से जुड़े गांवों की बिजली गुल
बड़गांव। बारिश के चलते बड़गांव बिजलीघर के जुड़े दर्जनों गांवों के लोगों के सामने बिजली संकट गहरा गया है। बरसात शुरू होते ही सुबह से बिजली गुल है। शाम तक बिजली नहीं आ सकी थी। अंवर अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि नानौता से बड़गांव उपकेंद्र को बिजली सप्लाई करने वाली 33 केवीए की लाइन में कहीं फाल्ट आया है। उसे तलाश कर ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है।

सरसावा में बारिश के बाद अंबाला रोड पर बने गड्ढे

सरसावा में बारिश के बाद अंबाला रोड पर बने गड्ढे- फोटो : SAHARANPUR

गांव चाणचक में गिरी कच्चे मकान की दीवार

गांव चाणचक में गिरी कच्चे मकान की दीवार- फोटो : SAHARANPUR

नागल विकासखंड कार्यालय की बारिश में गिरी दीवार

नागल विकासखंड कार्यालय की बारिश में गिरी दीवार- फोटो : SAHARANPUR

रामपुर मनिहारान के पीठ बाजार में बारिश के बाद भरा पानी

रामपुर मनिहारान के पीठ बाजार में बारिश के बाद भरा पानी- फोटो : SAHARANPUR

नागल में सड़क पर भरा बरसात का पानी

नागल में सड़क पर भरा बरसात का पानी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed