फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Disability will not become a hindrance in life

जीवन में दिव्यांगता नहीं बनेगी बाधक

Tue, 10 May 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Disability will not become a hindrance in life
सहारनपुर। जैन बाग स्थित जैन धर्मशाला में दिव्यांगजनों के लिए निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ऑपरेशन के लिए 100 दिव्यांगजनों का चयन किया गया। इसके साथ ही कृत्रिम अंग देने के लिए 200 दिव्यांगनों को चयनित किया गया।
विज्ञापन

जैन समाज और श्री पार्श्वनाथ सेवा संघ के तत्वाधान में आयोजित शिविर में सहारनपुर के अलावा पड़ोसी जनपदों के दिव्यांगजनों ने भी भाग लिया। शिविर का उद्घाटन नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन नगर, मुख्य संयोजक अविनाश जैन, संरक्षक चंद्र कुमार जैन ने किया। नगर आयुक्त ने संस्था के कार्यों की सराहना की। अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने कहा कि जैन समाज हमेशा से ही दान के कार्यों में अग्रणी रहा है। दिव्यांगता के शिकार लोग धन के अभाव में इलाज नहीं करा पाते हैं। ऐसे लोगों के इलाज के लिए ही शिविर का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से 100 दिव्यांगजनों का ऑपरेशन कराकर उनकी दिव्यांगता को दूर किया जाएगा। इसके साथ ही 200 दिव्यांगजनों को कृत्रिम दिए जाएंगे। मुख्य संयोजक अविनाश जैन ने कहा कि आज चयनित 300 लोगों की समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। ऑपरेशन के लिए चयनित हुए दिव्यांगजनों को उदयपुर में इलाज कराया जाएगा, जो पूरी तरह निशुल्क होगा। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुणाल जैन, विपुल जैन, सत्येंद्र जैन, मुकेश जैन, संदीप जैन, जयदीप जैन, अमित जैन, अरुण जैन, राजीव जैन, अनीश मिगलानी, अमित जैन, नीना जैन, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed