{"_id":"60314df88ebc3ee8ee59979a","slug":"disability-will-not-be-an-obstacle-to-success-saharanpur-news-mrt5263678165","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामयाबी की उड़ान में बाधा नहीं बनेंगी दिव्यांगता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामयाबी की उड़ान में बाधा नहीं बनेंगी दिव्यांगता
विज्ञापन
मोटराइज्ड ट्राई साइकिल
- फोटो : SAHARANPUR
कामयाबी की उड़ान में बाधा नहीं बनेंगी दिव्यांगता
सहारनपुर। कामयाबी की उड़ान में दिव्यांगता बाधक नहीं बन पाएगी। अब छात्रों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल से स्कूल और कॉलेज जा सकेंगे। जल्द शासन की ओर से आने वाली मोटराइज्ड ट्राई साइकिल की खेप में 30 प्रतिशत लाभ छात्रों को दिया जाएगा।
सरकार की ओर से मोटराइज्ड ट्राई साइकिल यानी बैट्री चालित ट्राई साइकिल दिव्यांग छात्रों को दी जाएगी। आम तौर पर देखा जाता है कि दिव्यांग छात्रों को स्कूल या कॉलेज की दूरी तय करने में दिक्कत होती है, जिस वजह से बड़ी संख्या में ऐसे छात्र उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं, लेकिन अब दिव्यांग छात्रों को शिक्षण संस्थान जाने की दूरी आसान हो जाएगी। जिले में जल्द दिव्यांग छात्रों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलेगी।
- इन्हें मिलेगी प्राथमिकता
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के मुताबिक इस योजना के तहत ऐसे दिव्यांगजनों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो कमर के निचले हिस्से से दिव्यांग हों और हाथों से आसानी से मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का संचालन कर सकें।
विज्ञापन
31 आवेदन मिले, 100 की मांग भेजी
मोटराइज्ड ट्राई साइकिल के लिए 31 आवेदन दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के पास आ चुके हैं। इसके साथ ही विभाग ने फिलहाल 100 मोटराइज्ड ट्राइ साइकिल भेजने की मांग की है। शासन की ओर से आने वाली पहली खेप में 30 प्रतिशत लाभ दिव्यांग छात्रों को दिया जाएगा।
बैट्री से चलेगी, होगी चार्ज
मोटराइज्ट ट्राई साइकिल बैट्री से चलेगी, जिसमें चार्जर भी लगा होगा। इसके जरिए दिव्यांग व्यक्ति अपने घर पर बिजली से बैट्री को चार्ज कर सकेगा। दो से तीन घंटे में बैट्री चार्ज हो जाएगी और एक बार में 50 से 60 किलोमीटर तक चल सकेगी।
मोटराइज्ड ट्राई साइकिल दिव्यांग छात्रों को दी जाएंगी। ताकि उन्हें स्कूल या कॉलेज आने-जाने में दिक्कत न हो। इसको लेकर सरकार की ओर गाइडलाइन जारी कर दी गई है। 30 प्रतिशत लाभ दिव्यांग छात्रों को मिलेगा।
- अभय श्रीवास्तव, उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग।