फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dirty water accumulated on the road due to the capture of the pond

तालाब पर कब्जा होने से रोड पर गंदा पानी जमा

Sun, 23 Feb 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dirty water accumulated on the road due to the capture of the pond
सड़क पर गंदा पानी भरने से बने तालाब के बीच से आवागमन करते ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। सरसावा विकास खंड क्षेत्र के यमुना किनारे स्थित गांव ढिक्का कलां के मौजे अहत माल टबरा में पानी निकासी को लेकर तनाव की स्थिति बनी है। आरोप है कि ढिक्का टबरा गांव में ग्रामीणों ने तालाब पर कब्जा कर पानी की निकासी बंद कर रखी है, इससे पानी सड़क पर भरा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने एसडीएम से समस्या के निदान की मांग की है।
विज्ञापन

विकास खंड क्षेत्र के गांव ढिक्का कलां के ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायत कर बताया कि ढिक्का कला गांव के मौजे अहत माल टबरा के ग्रामीणों ने जोहड़ पर कब्जा किया हुआ है। इसमें गंदे पानी की निकासी होती थी। इसके चलते सारा गंदा पानी बीच सड़क पर जमा हो गया है। इससे सड़क पर तालाब जैसी स्थिति बन गई है तथा कई-कई फुट पानी जमा है। इस कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण राकेश चौहान, प्रदीप चौहान, मान सिंह, जल सिंह, लाखन सिंह, अशोक चौहान ,तेज सिंह, रविंद्र राणा, सतेंद्र राणा, अनिल चौहान, लुलिया सिंह, सुधीर राणा, सतवीर राणा, अजमेर सिंह आदि की शिकायत पर एसडीएम ने बीडीओ सरसावा को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में एसडीएम नकुड़ पीएस राणा ने कहा कि वह मामला उनके संज्ञान में है। जल्द ही समस्या हल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed