{"_id":"6705ac06ab516eeb450efa84","slug":"director-election-ten-objections-received-on-voter-list-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-133390-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचालक चुनाव : मतदाता सूची पर आईं दस आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचालक चुनाव : मतदाता सूची पर आईं दस आपत्तियां
Wed, 09 Oct 2024 03:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 09 Oct 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सहकारी गन्ना विकास समितियों में संचालक पद के चुनाव के जारी मतदाता सूची पर दस आपत्तियां आई। सभी आपत्तियां नाम दुरुस्तीकरण को लेकर हैं। बुधवार (आज) को इनका निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची चस्पा की जाएगी।
सहारनपुर सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव अजीत सिंह ने बताया कि नाम दुरुस्तीकरण को लेकर नौ आपत्तियां आई। समिति में संचालक पद के लिए 518 मतदाता हैं। देवबंद सहकारी गन्ना विकास समिति के प्रभारी सचिव प्रेमचंद चौरसिया ने बताया कि सिर्फ एक आपत्ति आई। वह भी नाम दुरुस्तीकरण को लेकर है। नौ अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची चस्पा की जाएगी। संचालक पद के लिए 10 अक्तूबर को नामांकन होंगे, जबकि सरसावा सहकारी गन्ना विकास समिति और बेहट सहकारी गन्ना विकास समितियों में कोई आपत्ति नहीं आई।
-- -- -- -
भाजपा ने घोषित किए सभापति पद के प्रत्याशी
सहारनपुर। सहकारी गन्ना विकास समितियों के चुनाव में भाजपा ने चेयरमैन पद के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी ने बताया कि सहकारी गन्ना विकास समिति सहारनपुर के लिए मनोज पुंडीर एवं सहकारी गन्ना विकास समिति बेहट के लिए मुल्कीराज सैनी को प्रत्याशी बनाया है। सहकारी गन्ना विकास समिति देवबंद के लिए उपेंद्र सिंह और सहकारी गन्ना विकास समिति सरसावा के लिए प्रीतम सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जबकि सपा, बसपा और कांग्रेस सहित अन्य दलों ने अभी तक अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।