{"_id":"94bb0649f4fab46a6e71534c98efec40","slug":"diploma-engineers-work-outs-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्लोमा इंजीनियर्स का कार्य बहिष्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्लोमा इंजीनियर्स का कार्य बहिष्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का चल रहा कार्य बहिष्कार पांचवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
सोमवार को विकास भवन स्थित ग्रामीण अभियंत्रण विभाग परिसर में आयोजित गेट मीटिंग में महासंघ के समस्त घटकों ने भागीदारी की। संघर्ष समिति के चेयरमैन सीपी सिंह ने कहा कि 4800 ग्रेड-पे की मांग नई नहीं है।
पंजाब में जूनियर इंजीनियरों को 10400 से 34000 और ग्रेड-पे 4800 प्रारंभिक वेतनमान है। उत्तराखंड में भी लगभग यही स्थिति है। क्योंकि वहां चार वर्ष की सेवा पर उप सहायक अभियंता पद सृजित किया गया है। जबकि उत्तर प्रदेश में जेई को यह वेतनमान 10 वर्ष पश्चात प्राप्त होता है।
विज्ञापन
कार्य बहिष्कार के चलते विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति प्रभावित हो रही है। इस दौरान नेत्रपाल सिंह, एके माथुर, एसके गर्ग, एके शर्मा, उमेशचंद शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। संचालन रामकुमार सैनी ने किया।