फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dip of faith in rivers including Kuakheda Sangam on Ganga Dussehra

Saharanpur News: गंगा दशहरे पर कुंआखेड़ा संगम सहित नदियों में लगाई आस्था की डुबकी

Wed, 31 May 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 31 May 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Dip of faith in rivers including Kuakheda Sangam on Ganga Dussehra
गंगा दशहरा पर कुंआखेड़ा संगम स्थल पर स्नान करते श्रद्धालु
नानौता/गंगोह/सरसावा। गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर गंगा यमुना के पवित्र संगम स्थल कुंआखेड़ा पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के बाद संगम के जल में डुबकी लगाते हुए मोक्ष एवं कल्याण की कामना कर पुण्य लाभ कमाया। इस अवसर पर संगम स्थल पर मेले का भी आयोजन हुआ। सरसावा में भी यमुना किनारे लगे मेले में लोगों ने यमुना में डुबकी लगाई।
विज्ञापन


मंगलवार को ज्येष्ठ शुक्ल मास की दशमी को क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा में स्थित गंगा यमुना के पवित्र संगम स्थल पर गंगा दशहरा के पावन पर्व पर हजारों धर्म प्रेमियों द्वारा संगम में स्नान कर धार्मिक पुण्य अर्जित किया। इस दौरान हर हर गंगे व गंगा मैय्या के जयघोषों से संगम स्थल गूंज उठा। गंगा दशहरा के अवसर पर कुछ धर्म प्रेमियों द्वारा इस पावन पर्व पर स्नान के उपरांत धार्मिक अनुष्ठान भी कराए गए। गंगा दशहरा के अवसर पर संगम स्थल पर एक मेले का भी आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों के लिए खेल खिलौनों व मिठाइयों की दुकानें भी लगाई गई। गंगोह में गंगा दशहरा श्रद्धा के साथ पारंपरिक रूप से मनाया गया। लोगों ने पवित्र नदियों में डुबकी लगाई। दान पुण्य भी किया और भीषण गर्मी में प्यास बुझाने को जगह-जगह प्याऊ भी लगाए गए।
विज्ञापन


सरसावा में यूपी हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना नदी के किनारे परंपरागत रूप से मेले का आयोजन हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाई। सरसावा स्थित बनखंडी महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अनिल कौशिक ने बताया कि गंगा दशहरा के दिन दान का बड़ा महत्व है। इस मौके पर क्षेत्र के साथ ही समीपवर्ती राज्य हरियाणा से आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूद को मौजूदगी को देखते हुए व्यापक स्तर पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed