फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dinesh's body found entangled in the netting of the Belka Hydropower Project.

Saharanpur News: बेलका जल विद्युत परियोजना के जाल में फंसा मिला दिनेश का शव

Sun, 10 May 2026 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 10 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Dinesh's body found entangled in the netting of the Belka Hydropower Project.
बेहट। तीन दिन पहले हथिनीकुंड बैराज के पास यमुना नदी में डूबे गांव दयालपुर निवासी दिनेश (40) का शव शनिवार को कस्बे के पास पूर्वी यमुना नहर पर बनी बेलका माफी जल विद्युत परियोजना के जाल में फंसा मिला। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। परिजनों ने शव देखकर दिनेश की पहचान की।
विज्ञापन

शाम के समय परियोजना पर घूमने गए युवकों ने जाल में एक युवक के शव को देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक को पानी में उतारकर रस्सी के सहारे शव को बाहर निकलवाया। उसके बाद दिनेश के परिजनों को बुलाया गया। तीन पहले दिनेश हथिनीकुंड बैराज के पास यमुना नदी में कूद गया था। पुलिस को किनारे पर रखे मिले उसके मोबाइल फोन से दिनेश के बारे में जानकारी मिली थी। मिर्जापुर पुलिस गोताखोरों की मदद से दिनेश की यमुना नदी में तलाश करा रही थी। उसकी मां सलेलता ने बताया था कि दिनेश काफी समय से तनाव में चल रहा था और वे उसका इलाज करा रहे थे। वह अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed