{"_id":"69a0a1f7fa2f154482016ece","slug":"digs-official-instagram-id-hacked-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-170246-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डीआईजी की आधिकारिक इंस्टाग्राम आईडी हैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डीआईजी की आधिकारिक इंस्टाग्राम आईडी हैक
Fri, 27 Feb 2026 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। डीआईजी की आधिकारिक इंस्टाग्राम आईडी हैक को हैक कर लिया है। हैकर ने आईडी पर एक रील अपलोड की। इसके बाद ही मामले का पता चला। सोशल मीडिया सेल में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कंप्यूटर ऑपरेटर विपिन कुमार ने तहरीर देकर बताया कि 24 फरवरी 2026 को डीआईजी सहारनपुर परिक्षेत्र की आधिकारिक इंस्टाग्राम आईडी rangesaharanpur को अज्ञात हैकर ने हैक कर लिया है। हैकिंग के बाद आरोपी द्वारा उक्त आईडी पर एक रील अपलोड कर दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही सोशल मीडिया सेल ने द्वारा तत्काल पासवर्ड रिकवर कर आईडी को पुन: कार्यालय के कंप्यूटर में लॉगइन कर सुरक्षित कर लिया गया। फिलहाल आईडी सुरक्षित है। इसके साथ ही हैकिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए साइबर क्राइम पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आईपी एड्रेस, लॉगइन लोकेशन और डिजिटल फुटप्रिंट के आधार पर हैकर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।