सहारनपुर। शिवरात्रि पर मंगलवार की देर शाम डीआईजी सुधीर कुमार सिंह चकराता मार्ग स्थित श्री बागेश्वर महादेव और धोबीघाट स्थित श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही डीआईजी ने श्री भूतेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की। इसके बाद कुछ देर के लिए कांवड़ियों की सेवा करते हुए उनको फल वितरित किए। इसी तरह एसपी सिटी राजेेश कुमार ने जायजा लेने के साथ भोले बाबा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने भी कांवड़ियों की सेवा की। इनके बाद देर शाम जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने भी श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर व्यवस्था देखी। इस दौरान सीओ अजेंद्र, कोतवाली मंडी प्रभारी योगेश शर्मा, नगर कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी, शांत कुमार लांबा, हन्नी लांबा, सुमन लांबा, अनुज शर्मा, राधिका लांबा, शिवाली लांबा, स्वाति खरबंदा मौजूद रहे।