{"_id":"62c72580eec9b04b0d1a91a4","slug":"dig-and-ssp-patrolled-on-foot-with-the-force-saharanpur-news-mrt5960498150","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी और एसएसपी ने फोर्स के साथ की पैदल गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी और एसएसपी ने फोर्स के साथ की पैदल गश्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा और ईद-उल-अजहा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। बृहस्पतिवार की शाम डीआईजी सुधीर कुमार सिंह व एसएसपी विपिन टाडा ने फोर्स के साथ महानगर के कई इलाकों में पैदल मार्च किया।
दोनों अधिकारियों ने घंटाघर से नेहरू मार्केट, श्रीराम चौक, मोरगंज बाजार, चौक फव्वारा, लोहानी सराय, अंबाला रोड पर पैदल गश्त की। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा को लेकर की जा रही तैयारियों को देखा और दिशा निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा कि सभी थाना प्रभारी सतर्क रहें। संदिग्धों और सोशल मीडिया पर नजर रखी जाए। अगर कोई माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। करीब दो घंटा पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न इलाकों पैदल गश्त की। इस दौरान एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ प्रथम अजेंद्र, सीओ द्वितीय प्रीति यादव सहित सभी थाना प्रभारी शामिल रहे।
आपसी सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार: डीएम
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा और ईद-उल-अजहा को लेकर सदर तहसील के सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। इसके साथ ही सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। कुर्बानी विवादित स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होनी चाहिए। एसएसपी डॉ. विपिन टाडा ने कहा कि सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स भी मिल गया है। उन्होंने कहा कि पीस कमेटी के सदस्य लोगों से पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील करें और अपनी जिम्मेदारी को भी समझें। इस दौरान एसपी सिटी राजेश कुमार, एडीएम प्रशासन अर्चना द्विवेदी, शहर काजी नदीम अख्तर, मौलवी फरीद सहित अधिकारी और गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।

सदर तहसील में कांवड़ और ईदुलद उलअजह को लेकर बैठक लेते डीएम एसएसपी- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन