फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Differences of opinion will be resolved by determining the correct timing of Bhadra.

Saharanpur News: भद्रा का सही समय निर्धारण होने से दूर होगी मत भिन्नता

Wed, 20 Mar 2024 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 20 Mar 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Differences of opinion will be resolved by determining the correct timing of Bhadra.
गंगोह। विद्वान ज्योतिषाचार्य पंडित अवनीश शर्मा ने त्योहारों पर मत भिन्नता को दूर करने के लिए शोधपत्र जारी किया है। वह गत चार वर्षो से एक राष्ट्र एक पंचांग विषय पर शोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

रामबाग रोड स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी सुरेशपाल राणा, आशीष कपिल और पंडित अवनीश शर्मा ने उक्त शोधपत्र का विमोचन किया। पंडित अवनीश शर्मा ने शोधपत्र के बारे में बताया कि व्रत, पर्व, त्योहारों में भद्रा को लेकर जो मत भिन्नता उत्पन्न हो रही है। वह भद्रा की शास्त्रोक्त जानकारी के अभाव में हो रही है। यदि पंचांगों में भद्रा के समय का सही निर्धारण हो जाएगा तो यह मत भिन्नता स्वतः समाप्त हो जाएगी। इससे आम जनमानस भ्रमित नहीं होगा। बताया कि पंचांगों में पूर्णिमा के आरंभ के साथ ही भद्रा दर्शाई जाती है, जबकि पूर्णिमा आरंभ होने के सात घंटे 48 मिनट बाद भद्रा का आरंभ होता है। जो केवल 3 घंटे 12 मिनट रहती है। गणना में सुधार होने पर त्योहारों को लेकर मत भिन्नता नहीं रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि होलिका पूजन 24 मार्च को प्रातः 10 बजे से आरंभ हो जाएगा और होलिका दहन का समय रात्रि 9 बजकर 58 मिनट 30 सेकेंड के बाद होगा। ध्रुव शर्मा, चितरंजन शर्मा, अंजना शर्मा, राखी शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed