फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dhaba owner shot by unknown miscrant in Saharanpur after he denyed to serve a tea

सहारनपुर में बड़ी वारदात : पॉलिथिन और चाय नहीं देने पर ढाबा संचालक को दिनदहाड़े गोली मारकर फरार हुए बदमाश

Sat, 08 Jan 2022 12:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 08 Jan 2022 12:57 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार को बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां ढाबा संचालक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। हमले में ढाबा संचालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

विज्ञापन
Dhaba owner shot by unknown miscrant in Saharanpur after he denyed to serve a tea
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आज सुबह बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां रामपुर मनिहारन क्षेत्र स्थित एक ढाबा संचालक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से ढाबा संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सहारनपुर कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित ढाबा स्वामी को बाइक पर आए तीन युवकों ने गोली मार दी। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सुबह चार बजे की है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : सपा रालोद के बीच पश्चिमी यूपी की इस महत्वपूर्ण सीट पर खींचतान, जयंत का दावा माना जा रहा मजबूत 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि कस्बा निवासी सुरेंद्र सैनी का दिल्ली रोड पर ढाबा है। सुबह चार बजे तीन युवक सुरेंद्र के ढाबे पर आए और बारिश से बचाव को पन्नी मांगने लगने। सुरेंद्र कहा कि उसके पास पन्नी नहीं है। इसके बाद आरोपी चाय बनाकर देने लिए कहने लगे। 


सुरेंद्र ने कहा कि इस समय चाय भी नहीं मिल पाएगी। इसको लेकर युवकों से उसका विवाद हो गया। सुरेंद्र की ओर से भी दो लोग मौके पर आ आ गए और तीनों युवकों के साथ मारपीट हुई। तब आरोपी युवक बाइक छोड़कर फरार हो गए। 

इसके कुछ देर बाद युवक दोबारा अपने एक अन्य साथी के साथ मौके पर पहुंचे और सुरेंद्र के पैर में गोली मार दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी।आरोपियों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed