फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dhaba operator's dead body jammed on the highway

Saharanpur News: ढाबा संचालक का शव हाईवे पर रख लगाया जाम

Tue, 07 Mar 2023 08:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:58 PM IST
विज्ञापन
Dhaba operator's dead body jammed on the highway
दिल्ली रोड हाइवे पर जाम लगाते मृतक के परिजन और ग्रामीण
- पुलिस और गण्यमान्य लोगों के समझाने पर एक घंटे बाद खुला जाम
विज्ञापन

- रविवार शाम कार की टक्कर से हो गई थी ढाबा संचालक की मौत
फोटो- 1 और संबंधित
रामपुर मनिहारान। हादसे से गुस्साए लोगों ने ढाबा संचालक का शव हाईवे पर रख कर जाम लगा दिया। परिजन आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। करीब एक घंटे की जद्दोजहद के बाद पुलिस और गण्यमान्य लोगों ने कार्रवाई का भरोसा दिला परिजनों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया। इस दौरान लगे जाम में फंसे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।

सोमवार की देर शाम दिल्ली हाईवे पर गांव नंदपुर के पास तेज रफ्तार कार ढाबा मालिक रामपुर मनिहारान के मोहल्ला कायस्थान निवासी राजेश (55) पुत्र जगदीश को कुचलते हुए पेड़ से टकरा कर पलट गई थी। मंगलवार की सुबह सहारनपुर से पोस्टमार्टम के बाद जब राजेश का शव रामपुर मनिहारान पहुंचा तो मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने कार सवारों को हिरासत में लेने की मांग करते हुए ट्रैक्टर-ट्राॅली सड़क पर खड़ी कर दिल्ली हाईवे बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। सूचना पर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। सूचना पर पूर्व ब्लाॅक प्रमुख चौधरी नक्षत्र पंवार, रविन्द्र चौधरी, कृष्ण चंद सैनी आदि ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। करीब एक घंटे बाद कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और जाम को खुलवाया जा सका। उधर, कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि कल शाम से कोई तहरीर नहीं आई थी। अब परिजन तहरीर दे रहे हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed