{"_id":"5ac134ce4f1c1bed618b4ff6","slug":"dgp-arrived-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"गागलहेड़ी थाना पहुंचे डीजीपी आैर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गागलहेड़ी थाना पहुंचे डीजीपी आैर...
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
गागलहेड़ी थाने का निरीक्षण करते डीजीपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में यूपी पुलिस के मुखिया ओपी सिंह ने रविवार सुबह देहरादून लौटते वक्त रास्ते में रुककर गागलहेड़ी थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण से संतुष्टि जताते हुए थानाध्यक्ष की पीठ थपथपाई और जिले के दूसरे थानों को भी गागलहेड़ी की तर्ज पर बनाए जाने के निर्देश दिए।
सुबह करीब छह बजे कार से देहरादून जाते समय पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह कुछ देर के लिए यहां गागलहेड़ी थाने में रुके। यहां उन्होंने थाने के मालखाना, रसोई घर, जवानों कि बैरकों, बंदी गृह, आगंतुक कक्ष तथा थाने के रिकार्ड रूम में जाकर रिकार्ड जांचा।
डीजीपी ने थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए कहा कि सभी कैमरे चौबीस घंटे सक्रिय रहने चाहिए। उन्होंने आगंतुक कक्ष का निरीक्षण कर कहा कि आगंतुक कक्ष होना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने गागलहेड़ी के आदर्श थाने को जिले का नंबर वन थाना बताया। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह से कहा कि थाने के स्टाफ को निर्भीक होकर ईमानदारी के साथ काम करना चाहिए। इस दौरान रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक शरद सचान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, एसपी देहात विधा सागर मिश्र, सीओ सदर बीपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।