{"_id":"633dbfd1bc51437646663c8a","slug":"devotional-atmosphere-with-the-praises-of-lord-shri-ram-saharanpur-news-mrt6083247166","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु श्रीराम के जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु श्रीराम के जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। महानगर में रामलीला स्थलों से कई जगहों पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कई जगहों पर शोभायात्राओं का स्वागत हुआ और प्रभु श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे।
भारतीय कला मंच रामलीला सभा गोविंदनगर मैदान से शोभायात्रा निकाली गई, जो देहरादून रोड, घंटाघर से नेहरू मार्केट, लोहानी सराय, अंबाला रोड, कोर्ट रोड, रेलवे टी-2 कॉलोनी होते हुए गोविंदनगर मैदान पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम-लक्ष्मण, माता जानकी, हनुमान, भगवान शंकर-पार्वती, रावण सहित अनेक देवी-देवताओं की झांकी आकर्षण केंद्र रही। इस दौरान नरेंद्र शर्मा, सरदार सर्वजीत सिंह धीर, अशोक रस्तोगी, संयोजक वरुण शर्मा, प्रबंधक सरदार पुनीत सिंह धीर, पंडित मोहित वशिष्ठ, प्रभजीत सिंह, मनीष शर्मा, संजय कुमार उपस्थित रहे।
श्री राधा-कृष्ण मंदिर क्लब गांधी पार्क द्वारा अंबाला रोड स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई, जो अंबाला रोड, पटेलनगर, सुभाषनगर, गुरुद्वारा रोड से घंटाघर होते हुए गांधी पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान जोगेंद्र कुमार, गुरदीप सिंह बावा, गुरमीत सिंह, राकेश वत्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
श्री कृष्ण राम नाटक क्लब जुबली पार्क द्वारा भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें प्रभु श्रीराम-लक्ष्मण, मां सीता, हनुमान, भगवान शंकर-पार्वती सहित कई देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान महेंद्र तनेजा, महेंद्र सचदेवा, विवेक मनोचा, रम्मी धवन, अजय कालड़ा, हरीश, प्रवेश धवन, प्रवीण तनेजा, नीरज कामरा मौजूद रहे।