फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Devotees thronging the court of Adi Shakti

आदि शक्ति के दरबार में उमड़ रहे श्रद्धालु

Thu, 10 Oct 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Devotees thronging the court of Adi Shakti
शाकंभरी सिद्वपीठ में देवी दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। बुधवार को एकादशी तिथि को बड़ी संख्या में श्रद्धालु आदि शक्ति मां शाकंभरी देवी के दर्शनों के लिए सिद्धपीठ पहुंचे। दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई और परिवार की सुख समृद्धि के लिए मन्नतें मांगी। मंदिर परिक्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आया।
विज्ञापन

शिवालिक की गोद में स्थित सिद्धपीठ शाकंभरी देवी मंदिर परिक्षेत्र में इन दिनों शारदीय नवरात्र मेले का आयोजन चल रहा। इसमें देश के कोने कोने से लाखों श्रद्धालु माता के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। बुधवार को एकादशी तिथि पर भी सिद्धपीठ के दर्शनों को दिन भर श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मान्यता के अनुसार सर्वप्रथम बाबा भूरा देव की पूजा अर्चना की तत्पश्चात माता के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए माता के गगनभेदी जयकारों से समूची शिवालीक घाटी गुंजायमान रही। आस्था में डूबे कुछ श्रद्धालु बाबा भूरा देव मंदिर से लेकर माता के दरबार तक लेट लेट कर जा रहे थे जिन्हें देखते ही लो भक्तिमय हो रहे थे। मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल तैनात है। शारदीय नवरात्र मेला पूर्णिमा तिथि तक चलेगा जिसमें प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचने की संभावना बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed