सहारनपुर। बालाजी धाम ट्रस्ट न्यू ब्रह्मपुरी कॉलोनी में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहले दिन पूजा-अर्चना बालाजी धाम में की गई। इसके बाद भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
मंदिर प्रांगण में भव्य मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 20 मई तक चलेगा। दीप प्रज्ज्वलित सुशील पाहुजा, राकेश पसरिचा, बबली पसरिचा, रजत पसरिचा ने किया। पंडित केदार प्रसाद भारद्वाज के सानिध्य में आचार्य रोहित वशिष्ठ, आचार्य संदीप भारद्वाज, आचार्य शुभम कौशिक ,आचार्य रजनीश, आचार्य रजनीश वशिष्ट, आचार्य मनोज भार्गव, आचार्य गोविंद, आचार्य अरविंद ने पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद भव्य मंगल कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बालाजी का धाम से शुरू होकर दिल्ली रोड होते हुए स्टेट बैंक कॉलोनी मंदिर से जल लेकर मनोहरपुर होते हुए यात्रा का विराम वापस बालाजी धाम में हुआ। यात्रा में महिलाएं जल कलश सिर पर धारण कर शामिल हुई। यात्रा के दौरान पंडित केदार प्रसाद भारद्वाज, अर्चना भारद्वाज, प्रधान सुशील पाहुजा, प्रधान सुलेख चंद, डॉ. जगपाल, रवि प्रकाश, बबली पसरिचा, राकेश धमीजा ,रोहित फुटेला, रजत पसरिचा, कृष्णा भारद्वाज ,खेमचंद सैनी, भोपाल सैनी, सुरेंद्र सैनी, विनोद सैनी, रजत धीमान, आशीष, अश्वनी गोयल आदि श्रद्धालु शामिल रहे।