फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Devotees gathered in Siddhpeeth on Chaturdashi

सिद्धपीठ में चतुर्दशी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Sun, 09 Oct 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Siddhpeeth on Chaturdashi
सिद्वपीठ शाकंभरी देवी में माता के दर्शनों को उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
शाकंभरी (सहारनपुर)। श्री शाकंभरी सिद्धपीठ में चैत्र नवरात्र की चतुर्दशी पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर घंटों कतार में लग जगत जननी मां भगवती के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। शिवालिक पर्वतमालाएं दिन भर माता के गगनभेदी जयकारों से गूंजती रही।
विज्ञापन

सिद्धपीठ में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के साथ ही पश्चिमी यूपी के जिलों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची। बारिश के अलर्ट और बाढ़ की संभावना भी श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं डिगा सकी। भूरादेव से मां के मंदिर तक पैदल जाने वाले भक्तों की भीड़ से सारा वातावरण भक्तिमय हो रहा है। चारों तरफ श्रद्धा एवं आस्था का ऐसा माहौल बना रहा है कि इसे देख कर हर कोई अभिभूत हो रहा था। भूरा देव मंदिर पर भी सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी थी। भक्तों ने शंकराचार्य आश्रम में भैरव तंत्राचार्य संत सहजानंद ब्रह्मचारी से भी आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

मेले में श्रद्धालुओं द्वारा धर्मशालाओं में भंडारों के आयोजन किए गए थे। गांव नागल माफी में शाकंभरी सेवा समिति एवं अन्य स्वयंसेवी संगठनों के स्वयं सेवकों द्वारा भी निशुल्क भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। भक्त इनमें प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

सिद्वपीठ शाकंभरी देवी में माता के दर्शनों को उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़

सिद्वपीठ शाकंभरी देवी में माता के दर्शनों को उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed