फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Devotees gathered at the annual fair at the Taposthali of Guru Baba Fakirdas

सहारनपुर: गुरु बाबा फकीरादास की तपोस्थली पर वार्षिक मेले में उमड़े श्रद्धालु

Thu, 16 Feb 2023 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered at the annual fair at the Taposthali of Guru Baba Fakirdas
मिरगपुर में गुरू बाबा फकीरादास की तपोस्थली पर मेले में प्रसाद चढ़ाने को उमड़े श्रद्धालु
देवबंद। मिरगपुर में ब्रह्मज्ञानी श्री गुरु बाबा फकीरादास की तपोस्थली पर बुधवार को भव्य मेला आयोजित किया गया। इसमें प्रसाद चढ़ाने और बाबा फकीरादास का आशीर्वाद लेने के लिए आसपास ही नहीं पड़ोसी राज्यों उत्तराखंड व हरियाणा आदि से भी बड़ी संख्या में लोग मिरगपुर गांव पहुंचे।
विज्ञापन

महंत कालूदास ने बताया कि गुरु बाबा फकीरादास की तपोस्थली पर तड़के चार बजे से प्रसाद चढ़ाने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी। देर शाम तक भक्तों का तांता उमड़ा रहा। वहीं मंदिर परिसर में लगे मेले का भक्तों ने जमकर लुत्फ उठाया। प्रसाद चढ़ाने के बाद लोगों ने अपने परिचितों के घर जाकर हलवा व पेड़े का प्रसाद ग्रहण किया। इस दिन प्रत्येक ग्रामीण के घर में हलवा व पेड़े का प्रसाद बांटा जाता है। मेले में बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, पूर्व विधायक (उत्तराखंड) कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी, बसपा जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद समेत अन्य जनप्रतिनिधियों का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर सहकारी गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन चौधरी प्रविंद्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर, उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उधर, मेले में सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम संजीव कुमार, सीओ रामकरन सिंह व कोतवाल एचएन सिंह ने भी मिरगपुर जाकर मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

सैकड़ों वर्ष से तामसिक वस्तुओं से परहेज कर हैं मिरगपुरवासी
देवबंद। सहारनपुर जनपद की देवबंद तहसील का मिरगपुर अकेला ऐसा गांव हैं जहां के लोग सैकड़ों वर्षों से मांस, मदिरा, अंडा, शराब, पान, गुटखा, प्याज, लहसुन समेत सभी प्रकार की तामसिक वस्तुओं के सेवन से परहेज करते हैं। इस गांव की मिसाल सहारनपुर जनपद में ही वहीं बल्कि दूसरे राज्यों तक भी कायम है। मिरगपुर गांव नशामुक्त होने का प्रमाणपत्र भी हासिल कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed