फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Devotees flock to Siddha Peeth Shakambhari Devi

सिद्ध पीठ शाकंभरी देवी में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Sun, 06 Mar 2022 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Devotees flock to Siddha Peeth Shakambhari Devi
माता के दर्शनों को कतार में लगे श्रद्वालु - फोटो : SAHARANPUR
शाकंभरी (सहारनपुर)। सिद्ध पीठ शाकंभरी देवी में फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भूरा देव से लेकर सिद्धपीठ तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। भारी अव्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालुओं ने मां आदि शक्ति के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। सहंस्रा ठाकुर मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची।
विज्ञापन

रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते सुबह से ही बेहट में सिद्धपीठ को जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों का काफिला शुरू हो गया था। दोपहर तक भीड़ और बढ़ती गई। श्रद्धालुओं ने भूरादेव पर पहुंच लाइन में लगकर बाबा भूरा देव के दर्शन लिए। इस दौरान भारी भीड़ उमड़ने से शाकंभरी खोल में वाहनों का लगभग एक किमी लंबा जाम लग गया। दुपहिया वाहनों एवं पैदल भी श्रद्धालुओं को निकलने में काफी दिक्कत आई। इस पर पुलिस द्वारा नागल माफी में भूरा देव मंदिर से पहले ही शाकंभरी खोल में ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया।
विज्ञापन

भूरा देव मंदिर से पांच किमी दूर शिवालिक पहाड़ियों के मध्य स्थित सहंश्रा ठाकुर (विष्णु भगवान) के मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पैदल चलकर श्रद्धालुओं ने विष्णु भगवान के दर्शन कर सूर्य कुंड में स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। श्रद्धालुओं द्वारा सिद्धपीठ शाकंभरी देवी एवं सहंश्रा ठाकुर मंदिर में भंडारों का भी आयोजन किया गया।

सहंश्रा ठाकुर मंदिर में दर्शनों करते श्रद्धालु

सहंश्रा ठाकुर मंदिर में दर्शनों करते श्रद्धालु- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed