{"_id":"662cefd8dcef3ce3e204a3e8","slug":"devotees-danced-to-the-hymns-of-baba-khatu-shyam-till-late-night-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-122607-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: देर रात तक बाबा खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: देर रात तक बाबा खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज़ एजेंसी
सरसावा। बाबा श्री खाटू श्याम परिवार कमेटी के तत्वावधान में आयोजित संकीर्तन कार्यक्रम में गायक, गायिकाओं द्वारा प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। हालांकि बीच में बरसात की बूंदों ने व्यवधान डाला, परंतु भक्ति ऐसी थी कि श्रद्धालु जमे रहे। रात्रि दो बजे तक कीर्तन हुआ।
शुक्रवार को नगर में अंबाला रोड पर डीसी जैन इंटर कॉलेज में बाबा श्री खाटू श्याम परिवार कमेटी सरसावा के तत्वावधान में तृतीय संकीर्तन दरबार आयोजित हुआ। सर्वप्रथम बाबा खाटू श्याम का पुष्प शृंगार किया गया। साथ ही भक्तों पर इत्र की वर्षा भी की गई। पूजा के उपरांत बाबा खाटू श्याम का कीर्तन हुआ। करनाल से आए एक प्रसिद्ध गायक ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबोते हुए झूमने पर मजबूर कर दिया। बाबा खाटू श्याम परिवार कमेटी के तत्वावधान में श्याम रसोई भी अनवरत चलती रही। यहां पर हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्षा कोमल पंवार, राजू पंवार, अनुज कांबोज, मनीष साहनी, बिजेंद्र धीमान, मनीष गुप्ता, गौरव गुप्ता, रामू रोहिला, दीपक रोहिला आदि रहे।