फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Devotees danced enthusiastically in Khatu Shyam Baba's bhajan evening.

Saharanpur News: खाटू श्याम बाबा की भजन संध्या में जमकर झूमे श्रद्धालु

Fri, 13 Dec 2024 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 13 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced enthusiastically in Khatu Shyam Baba's bhajan evening.
छुटमलपुर में खाटू श्याम संध्या में शामिल श्रद्धालु। संवाद
छुटमलपुर। नगर के श्री श्यामधनी परिवार की ओर से वैदिक शिव सत्संग मंदिर में एक शाम खाटू श्याम बाबा के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में भजन गायक मयंक उपाध्याय ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाए, जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। भजन संध्या में बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

भजन संध्या का शुभारंभ मंदिर समिति अध्यक्ष मनोज बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद भजन गायक ने हम हो गए राधा रानी के, मुझे रास आ गया तेरे दर पर सर झुकाना जैसे अनेक भजन सुना कर पंडाल में बैठे श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। इससे पहले पंडित आचार्य आशीष नौटियाल ने पूजन संपन्न कराया। पूजन में श्री श्याम धनी परिवार के प्रवीण बंसल, दीपक भोरवाल, जगमाल राणा, वीरेंद्र गोयल, ओमपाल प्रजापति, अनुज बंसल शामिल रहे। देर शाम भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed