फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Development with one hand, mafia will be wiped out with the other: Yogi

एक हाथ से विकास, दूसरे से माफिया का सफाया होगा: योगी

Sun, 13 Feb 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Development with one hand, mafia will be wiped out with the other: Yogi
नागल माफी में जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : SAHARANPUR
एक हाथ से विकास, दूसरे से माफिया का सफाया होगा: योगी
विज्ञापन

बेहट/बड़गांव (सहारनपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा कि प्रदेश में पांच साल में कोई दंगा नहीं हुआ। बहू-बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का दुस्साहस करने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। कांग्रेस, सपा और बसपा देश को नुकसान और माफिया व अपराधियों को हावी करना चाहते हैं, यह हमें स्वीकार नहीं है। सीएम ने कहा कि आप सातों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जिता कर भेजिए। सुरक्षा और विकास का जिम्मा हमारा होगा। एक हाथ से विकास होगा और दूसरे हाथ से बुलडोजर का लीवर चला कर माफिया का सफाया होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सहारनपुर की बेहट विधानसभा क्षेत्र के नागल माफी में भाजपा प्रत्याशी नरेश सैनी और बड़गांव में देवबंद के प्रत्याशी कुंवर बृजेश सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मां शाकंभरी देवी और श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी को नमन करते हुए कहा, प्रदेश में साढ़े चार साल वर्ष तक जो लोग सरकार की धमक के सामने चुपचाप बिलों के अंदर छुपे थे, चुनाव की घोषणा होते ही एक बार फिर वे बाहर निकल कर इंतजार कर रहे हैं, कि उन्हें जैसे ही अवसर मिलेगा, दंगा, अराजकता फैलाएंगे और बहू-बेटियों की सुरक्षा के लिए खतरा बनेंगे। इन्हें पहले भी ठीक किया था, दस मार्च के बाद भी करेंगे। पहले चरण के मतदान में जनता जनार्दन ने जिस जोरदार तरीके से भाजपा को आशीर्वाद दिया है, उससे विपक्ष के चेहरे मुरझा गए हैं। बेहट के नागल माफी में भाजपा प्रत्याशी नरेश सैनी ने मुख्यमंत्री को हनुमानजी और जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा ने माता शाकंभरी देवी मंदिर के गर्भ गृह का चित्र भेंट किया।
विज्ञापन

बेहट में यह रहे मौजूद
राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति, सहारनपुर जिला प्रभारी डीके शर्मा, विस प्रभारी देवव्रत त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, शामली के विधायक तेजेंद्र निर्वाल, पूर्व विधायक महावीर राणा व मामचंद लांबा, जिला महामंत्री वीरेंद्र पुंडीर, साहब सिंह पुंडीर, अभय राणा, अनिल सिंघल, जिला पंचायत सदस्य हंसराज गौतम व मुकेश चौहान, अनुज राणा, मुल्कीराज सैनी, मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी, मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी, विजय सैनी, विजय बहादुर, तेजवीर सिंह, संजीव कर्णवाल, युवा जिला महामंत्री विजेंद्र सैनी, एम आजाद अंसारी, गुरदयाल चौधरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़गांव में यह रहे मौजूद
बड़गांव में भारतीय किसान संघ के श्यामबीर त्यागी, पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर, अनिल पुंडीर, कर्नल राजीव सिंह, श्यामवीर त्यागी, चरथावल प्रत्याशी सपना कश्यप, हरियाणा के कैप्टन अभिमन्यु सिंह, चुनाव जिला प्रभारी करमेशनंद गर्ग, जिला अध्यक्ष महेंद्र सैनी ने भी संबोधित किया।
स्वाभिमानी होते हैं राणा, नहीं छोड़ेंगे भाजपा का साथ
देवबंद सीट पर गठबंधन ने भी राजपूत प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतार रखा है। राजपूत वोटों को भाजपा के पक्ष में लामबंद करने को सीएम योगी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र राणा के वंशजों का है। राणा खुद स्वाभिमानी होते हैं। ऐसे में वे भाजपा का साथ नहीं छोडे़ंगे। महाराणा प्रताप के चेतक पर भी हरे रंग का नहीं बल्कि भगवा झंडा होता है। हमें भी किसी के बहकावे में नहीं आना है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सत्ता प्राप्त करने की नहीं है और यदि यह सत्ता प्राप्त करने की होती तो मुझ जैसे संन्यासी और योगी को सत्ता की कोई आवश्यकता नहीं है। हमारे लिए देश से बढ़ कर कुछ नहीं है। हमारा एक ही धर्म है, वह है राष्ट्र धर्म।

हेलीकॉप्टर से की मां शाकंभरी की परिक्रमा
बेहट। सीएम योगी आदित्यनाथ समय कम होने के कारण मां शाकंभरी देवी के दर्शन को नहीं जा सके। ऐसे में उन्होंने अपने हेलिकॉप्टर से ऊपर से ही मां शाकंभरी देवी की परिक्रमा कर उनका नमन किया।

बड़गांव में सीएम की सभा में उत्साहित लोग

बड़गांव में सीएम की सभा में उत्साहित लोग- फोटो : SAHARANPUR

बड़गांव की जनसभा में उमड़ा जनसमूह

बड़गांव की जनसभा में उमड़ा जनसमूह- फोटो : SAHARANPUR

बड़गांव की जनसभा में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते सीएम योगी

बड़गांव की जनसभा में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते सीएम योगी- फोटो : SAHARANPUR

नागल माफी में सीएम योगी को गणेश जी की प्रतिमा भेंट करते भाजपाई

नागल माफी में सीएम योगी को गणेश जी की प्रतिमा भेंट करते भाजपाई- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed