फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Details of families and houses in rural areas will be online

Saharanpur News: ग्रामीण इलाकों में परिवारों और मकानों का ब्योरा होगा ऑनलाइन

Mon, 24 Jun 2024 02:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 24 Jun 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Details of families and houses in rural areas will be online
सहारनपुर। जिले की ग्राम पंचायतों में रहने वाले परिवारों का पूरा ब्योरा दर्ज होगा। इसके साथ ही मकानों पर नंबर भी डाले जाएंगे। यह पूरा डाटा ऑनलाइन रहेगा। इसके लिए जिला पंचायत राज विभाग सर्वे शुरू कराएगा।
विज्ञापन

दरअसल, जनपद के 11 विकासखंड क्षेत्रों में 884 ग्राम पंचायत हैं। इनके मजरे मिलाकर 1352 गांव हैं। प्रत्येक गांव में हर मकान पर नंबर डाले जाएंगे। इसके अलावा किस ग्राम पंचायत में कितने परिवार रहते हैं। इनमें परिवार के मुखिया और सदस्यों के नाम, आबादी का ब्योरा एकत्र किया जाएगा। सर्वे के बाद डाटा ऑनलाइन कर दिया जाएगा। विभाग की वेबसाइट पर एक-एक परिवार के बारे में पूरी जानकारी होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा योजनाओं में पारदर्शिता के लिए ग्राम प्रधानों और परिवारों के मुखिया के फोन नंबर भी ऑनलाइन होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के पात्रों को किन-किन योजनाओं को लाभ मिला है। इसकी जानकारी भी उपलब्ध रहेगी। शासन स्तर से फोन पर लोगों से योजनाओं से संबंधित जानकारी भी ली जाएगी। पात्रों को योजना का लाभ मिला या नहीं, इसके बारे में भी फोन कर पूछा भी जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे और डाटा ऑनलाइन कराने के पीछे शासन का मकसद है कि योजनाओं का धरातल पर क्या स्थिति है। ऐसे में लापरवाही बरतने वाले तमाम विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों की जानकारी भी सीधे शासन को पात्र व्यक्ति से मिलेगी। ऐसे में शासन को लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों पर कार्रवाई करना भी आसान होगा।

- वर्जन : जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत के परिवारों और ग्राम प्रधानों का डाटा एकत्र कर ऑनलाइन कर दिया जाएगा। इसके लिए जल्द सर्वे शुरू करा दिया जाएगा। प्रत्येक गांव की सभी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगी। - आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed