फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Details of all colleges will be on the portal

पोर्टल पर होगा सभी महाविद्यालयों का ब्योरा

Mon, 18 Jul 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Details of all colleges will be on the portal
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों का पूरा ब्योरा अबेकस यूपी पोर्टल पर रहेगा। शासन के आदेश के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी प्राचार्यों को पत्र जारी कर अपने- अपने महाविद्यालयों का पूरा ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी है कि ब्योरा अपलोड नहीं करने वालों के विरुद्घ शासन जो भी कार्रवाई करेगा उसके लिए महाविद्यालय खुद जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

शासन की मंशा है के प्रदेश भर के महाविद्यालयों का पूरा ब्योरा पोर्टल पर रहना चाहिए, जिससे किसी भी जगह से कोई व्यक्ति अपने मोबाइल या लैपटॉप पर इंटरनेट के जरिए किसी भी महाविद्यालय की जानकारी एक क्लिक पर प्राप्त कर सके। इसके लिए अपर मुख्य सचिव (उच्च शिक्षा) के आदेश के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तीनों जनपदों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के सभी 233 राजकीय, एडेड और वित्तविहीन महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र जारी करते हुए अपने-अपने महाविद्यालय का पूरा ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। महाविद्यालयों को अबेकस यूपी पोर्टल पर महाविद्यालय में उपलब्ध संसाधन, विभाग, फैकल्टी, छात्र संख्या आदि देना होगा। कुलसचिव ने उक्त आदेश पर प्राथमिकता के आधार पर अमल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा के आदेश के अनुपालन में सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र जारी कर अबेकस यूपी पोर्टल पर अपने-अपने महाविद्यालयों का विवरण अपलोड करने को कहा गया है। शासन इसे लेकर गंभीर है। ऐेसे में कोई भी महाविद्यालय लापरवाही ना बरते। अन्यथा की स्थिति में यदि शासन कोई कार्रवाई करता है तो उसके लिए महाविद्यालय खुद जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीरेंद्र कुमार मौर्य, कुलसचिव, मां शाकंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed