फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Despite being made aware, life is being put in danger

जागरूक करने के बावजूद खतरे में डाल रहे जिंदगी

Sat, 07 May 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Despite being made aware, life is being put in danger
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जरा सी लापरवाही से बड़े-बड़े अग्निकांड होने के बावजूद लोग सबक लेने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में दमकल विभाग ने तीन माह में निरीक्षण कर गाइडलाइन का पालन न करने पर 142 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। अमर उजाला अभियान चलाकर नागरिकों को जागरूक कर रहा है, ताकि आग लगने की घटनाओं से बचा जा सके।
तीन माह में दमकल विभाग ने होटलों, स्कूलों, बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट, बरातघर, व्यावसायिक भवनों समेत 170 जगह पर निरीक्षण किया। इनमें ज्यादा जगह पर खामियां मिली हैं। कहीं पर अग्निशमन यंत्रों का रखरखाव सही नहीं मिला तो कहीं पर अग्निशमन यंत्र नहीं मिले। इसके साथ ही अग्निशमन यंत्रों को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन भी होता नहीं मिला। ऐसे में आग लग जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए दमकल विभाग की ओर से 142 लोगों को नोटिस दिए गए हैं। शुक्रवार और शनिवार को अस्पतालों में किए निरीक्षण में दमकल विभाग को कुछ जगह खामियां मिली हैं। उनके संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

यह हैं गाइडलाइन
- प्रत्येक व्यावासियक भवन में आग से बचाव बाल्टियों में रेत भरकर रखा जाए।
- रसोई गैस सिलिंडर ऐसी जगह न रखे जाएं, जहां आग लगने का खतरा हो।
- अस्पताल में न्यूनतम डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़े दो दरवाजे होना जरूरी हैं।
- ऊपरी मंजिल पर ओवरहेड टैंक जरूरी, जिसमें हमेशा पानी भरा रहे।
- प्रत्येक मंजिल पर होजरील की व्यवस्था होनी चाहिए
- पूरे भवन में कई जगह फायर एक्सरिग्यूसर लगे होने चाहिए।
- आपातकालीन संकेत चिह्न और फायर अलार्म की व्यवस्था होनी चाहिए।
- पानी की पाइप लाइन बिछी होनी चाहिए, जिससे किसी भी जगह पर पाइप जोड़कर पानी लिया जा सके।
- पानी की मोटर लगी होना चाहिए ताकि तेज रफ्तार के साथ पानी भरा जाए।
40 को दी एनओसी
महानगर में नए व्यवसायिक भवन बन रहे हैं, उनमें तो आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। इसलिए दो माह में दमकल विभाग ने 40 एनओसी दी हैं। पुराने भवनों में निरीक्षण के दौरान खामियां सामने आती हैं। जिसको लेकर नोटिस जारी किए जाते हैं। इसके साथ ही डीएम और नगर मजिस्ट्रेट को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:-
सभी मानक पूरे होने पर एनओसी दी जाती है। इससे पहले विभागीय अधिकारी निरीक्षण करते हैं। नए भवनों पर्याप्त इंतजाम मिल रहे हैं, लेकिन पुराने व्यावसायिक भवनों में खामियां मिली हैं। जिनके संचालकों को नोटिस जारी कर प्रशासनिक अधिकारियों से आगे की कार्रवाई के लिए अवगत कराया जा रहा है।-तेजवीर सिंह, सीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed