फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Derived Golden Chariot Tour with grand fanfare

धूमधाम से निकाली गई भव्य स्वर्ण रथयात्रा

Wed, 02 Nov 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 02 Nov 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Derived Golden Chariot Tour with grand fanfare
भगवान महीवार स्वामी के निर्वाण महोत्सव में शामिल स्वर्ण रथ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जैन समाज के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के 2543वें निर्वाण महोत्सव पर मंगलवार को नगर में भव्य स्वर्ण रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। भजन मंडली और बैंडबाजों ने वातावरण को भक्तिमयी बना दिया। अबकी बार रथयात्रा में शामिल गजराज (हाथी) भक्तों का आकर्षण का केंद्र रहा। 
विज्ञापन


मंगलवार को श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति और जैन समाज ने पारंपरिक स्वर्ण रथयात्रा नगर में धूमधाम के साथ निकाली। मनोहारी स्वर्ण रथ पर विराजमान भगवान महावीर की प्रतिमा यात्रा में आकर्षण का केंद्र रही। भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर सरागवाड़ा से आरंभ हुई यात्रा दिंगबर जैन बाहरा, हलवाई हट्टा और मंदिर जी कानूनगोयान से होते हुए मित्रसैन चौक पहुंची।
विज्ञापन


जहां स्वर्ण रथ पर भगवान जी की प्रतिमा को विराजमान किया गया और यहां से सर्राफा बाजार, एमबीडी चौक और मेन बाजार से होती हुई भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर नेचलगढ़ में पहुंची। जहां पर बनी पांडुकशिला पर इंद्रों द्वारा 1008 कलशों से श्रीजी के अभिषेक और पूजन उपरांत यात्रा दोबारा इन्हीं मार्गों से होती हुई मंदिर जी सरागवाड़ा पहुंचकर संपन्न हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वर्ण रथयात्रा में एक धन कुबेर का हाथी, चार घोड़े, चार बैंड, दो ऐरावत हाथी, दो लकड़ी के घोड़े, एक भजन मंडली और तीन मनोहारी व प्रेरणादायक झांकियां और भगवान महावीर का स्वर्णरथ सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा में शामिल भजन मंडली ने कजरारे वीर प्रभु के मोटे मोटे नैन, प्रभु रथ पर हुए सवार नगाड़ा बाज रहा और महावीरा झूले पलना नित होले झोठा दीजो आदि भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने डांडिया नृत्य कर प्रभु की भक्ति की। इससे पूर्व सोमवार की रात्रि श्री मंदिर जी बाहरा में प्रभु के रथ की बोली की गई। जिसमें भगवान को लेकर बैठने वाले वासी बनने का सौभाग्य संजीव कुमार राजीव कुमार जैन और रथ को लेकर चलने वाले सारथी बनने का सौभाग्य अंकित कुमार व अखिलेश कुमार जैन का प्राप्त हुआ।


जबकि भगवान के रथ पर खजांची बनने का सौभाग्य ऋषभ कुमार जैन, अजय कुमार जैन व बांए इंद्र बनने का सौभाग्य सुभाष चंद आर्जव कुमार जैन को प्राप्त हुआ। भगवान के रथ के आगे धन कुबेर बनने का सौभाग्य सतेंद्र कुमार जैन व रविंद्र कुमार जैन को हासिल हुआ। इस मौके पर प्रवीण कुमार जैन, अजय जैन, संजीव जैन जिंदल, पिल्लू जैन, अश्वनी जैन, मुकेश जैन, शुभम जैन, अर्पित जैन, लक्ष्य जैन, प्रांशु जैन, पारस जैन, चंदन बाला जैन, नितिका जैन, मोनिका जैन, सुनील जैन, पायल जैन, हर्षित जैन, संयम जैन, अतुल जैन, सुनीता जैन आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed