फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dera chief gave names to 10,000 new followers

Saharanpur News: डेरा प्रमुख ने दस हजार नए अनुयायियों को दिया नाम दान

Fri, 17 Mar 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 17 Mar 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dera chief gave names to 10,000 new followers
लिखनी सत्संग मेजर सेंटर पर नामदान लेती राधास्वामी संगत
सरसावा। राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो ने करीब दस हजार लोगों को नाम दान दिया । नामदान प्राप्त करने वालों ने एक दूसरे को राधा स्वामी अभिवादन करते हुए राधास्वामी पंथ में आस्था जताई। समागम पूरा होने पर शुक्रवार दोपहर बाद बाबाजी भी डेेरा ब्यास लौट गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को राधा स्वामी सत्संग ब्यास के अंबाला रोड स्थित मेजर सेंटर पिलखनी में तीन दिवसीय सत्संग संपन्न हो गया। तीन दिवसीय सत्संग के दौरान लाखों श्रद्धालुओं ने बाबाजी के दर्शन करते हुए अपनी शंकाओं का समाधान करने के लिए प्रश्न उत्तर किए। डेरा प्रमुख बाबाजी ने शंका समाधान करते हुए अपनी अमृतवाणी से संगत को नेक नियति की राह पर चलने का संदेश दिया।
विज्ञापन

अंतिम दिन शुक्रवार को मेजर सेंटर पिलखनी में नाम दान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें ब्यास डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों द्वारा 10 हजार से भी अधिक की संगत को नामदान दिया गया। जिन्होंने राधास्वामी पंथ में आस्था जताई। नामदान प्राप्त करने के लिए शुक्रवार सुबह से ही भारी संख्या में संगत का पंडाल में पहुंचना आरंभ हो गया था। सुबह नौ बजे विशाल पंडाल में हजारों की संगत के बीच पहुंचे बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने नामदान दिया। इसके पश्चात संगत ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने तीन दिन के मेजर सेंटर प्रवास के उपरांत बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे सड़क मार्ग से वायुसेना स्टेशन सरसावा पहुंचे। जहां से हेलीकॉप्टर से डेरा ब्यास पंजाब के लिए रवाना हो गए। डेरा प्रमुख की रवानी की के उपरांत संगत ने भी अपने-अपने घर का रुख किया। इस दौरान भारी संख्या में घरों को लौट रहे राधास्वामी अनुयायियों की व्यवस्था के लिए सेवादार तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed