फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deputy Director of Education inspected and saw the arrangement of schools

उप शिक्षा निदेशक ने निरीक्षण कर देखी विद्यालयों की व्यवस्था

Thu, 28 Jul 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Deputy Director of Education inspected and saw the arrangement of schools
सहारनपुर। उप शिक्षा निदेशक (बेसिक) अशोक कुमार ने बुधवार को सहारनपुर पहुंचकर विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने कई बीआरसी का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष के साथ अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक की। जिसमें शिक्षा का अधिकार कानून के तहत 25 फीसदी सीटों को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

उप शिक्षा निदेशक ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तोता टांडा का निरीक्षण किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार और अन्य अधिकारी भी उनके साथ रहेे। उन्होंने विद्यालय में छात्राओं के रहन सहन, खानपान और पठन पाठन के बारे में जानकारी ली। वार्डन और शिक्षिकाओं के साथ ही छात्राओं से भी बात की। यहां सब कुछ सामान्य मिला। इसके बाद कई विद्यालयों और बीआरसी का भी निरीक्षण किया। इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एडी बेसिक योगराज सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक के साथ बात की। अशोक मलिक ने उन्हें बताया कि मान्यता प्राप्त विद्यालय 25 फीसदी छात्रों को शिक्षा का अधिकार कानून के तहत बिना कोई शुल्क लिए पढ़ा रहे हैं, लेकिन विद्यालयों को शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं हो रही है। यदि शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं की जाती है तो वह 25 फीसदी छात्रों को नि:शुल्क नहीं पढ़ाएंगे। उप शिक्षा निदेशक ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह उच्चाधिकारियों के सामने इस बात को रखेंगे। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बताया कि उप शिक्षा निदेशक बृहस्पतिवार को डायट पटनी का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed