फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deputy CM gave instructions to DM for the statue of the martyr

Saharanpur News: बलिदानी की प्रतिमा के लिए डिप्टी सीएम ने डीएम को दिए निर्देश

Mon, 05 May 2025 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM gave instructions to DM for the statue of the martyr

विज्ञापन
छुटमलपुर। सैनी महापंचायत संगठन के जिलाध्यक्ष अंकुर सैनी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को प्रेषित पत्र में बताया था कि अनुज कुमार सैनी पुत्र चंद्र किरण निवासी गांव सैदपुरा चार अक्तूबर 2020 को बांग्लादेश सीमा पर गोलीबारी में घायल होने के बाद वीरगति को प्राप्त हो गए थे। यह उनका राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान है। इसलिए क्षेत्र की जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए सैनी महापंचायत संगठन शहीद अनुज सैनी की प्रतिमा स्थापना करना चाहती है, जिसके लिए भूमि आवंटित की जानी जरूरी है। डिप्टी सीएम ने इस संदर्भ में डीएम को आवश्यक निर्देश देते हुए पत्र जारी किया है। संगठन के प्रदेश महासचिव सुखदेव सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद सैनी, प्रदेश सचिव सुबोध सैनी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी नीरज सैनी, जिला मंत्री सचिन सैनी आदि ने उप मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed