फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya and Brajesh Pathak will come today

Saharanpur News: आज आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक

Wed, 30 Apr 2025 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 30 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya and Brajesh Pathak will come today
सहारनपुर। प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक बुधवार (आज) आएंगे। सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सरसावा सीएचसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक लेंगे। उसके बाद दोनों उपमुख्यमंत्री अंबाला रोड स्थित एक शादी समारोह में शामिल होंगे। इनके अलावा अन्य कई मंत्री भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

शासन से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सुबह 11:15 बजे सरसावा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। कार से 11:45 बजे सर्किट हाउस आएंगे। यहां पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। दोपहर 12:45 बजे अंबाला रोड स्थित एक रिसोर्ट में राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी की बेटी के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक दोपहर 2:05 सरसावा एयरपोर्ट पर आएंगे।
विज्ञापन

उसके बाद 2:15 बजे सरसावा सीएचसी का निरीक्षण करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में बैठक लेंगे। 3:25 बजे वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इनके अलावा वित्त एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री सुरेश खन्ना, कृषि मंत्री बलदेव सिंह औलख, इलेक्ट्राॅनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विज्ञान राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति, सभापति विधान परिषद कुंवर मानवेंद्र सिंह, प्रेम सिंह शाक्य आदि भी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed