{"_id":"64920381de1fe2555a08c874","slug":"deobands-gado-wale-chowk-will-now-be-named-sardar-bhagat-singh-chowk-saharanpur-news-c-34-1-smrt1024-726-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अब देवबंद के गाडो वाले चौक का नाम होगा सरदार भगत सिंह चौक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अब देवबंद के गाडो वाले चौक का नाम होगा सरदार भगत सिंह चौक
विज्ञापन
देवबंद। नगर पालिका परिषद बोर्ड की पहली बैठक में विकास कार्यों को लेकर करोड़ों रुपये के प्रस्ताव सर्वसम्माति से पारित किए गए। इसमें गाडो वाले चौक का नाम शहीद सरदार भगत सिंह चौक, मजनूवाला रोड का नाम स्वतंत्रता सेनानी अशफाक उल्लाह खां मार्ग और आबकारी रोड का नाम अब लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल मार्ग रखे जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
मंगलवार को नगर पालिका सभागार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह की उपस्थिति और पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन हुआ। इसमें मां बाला सुंदरी मंदिर परिसर व देवीकुंड रोड और स्वामी ब्रह्मानंद आश्रम परिसर का सौंदर्यीकरण कराए जाने, मंदिर परिसर स्थित शहीद स्मारक पार्क में 101 फीट ऊंचाई का राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। जबकि पुलिया व नाली निर्माण कराए जाने, पेजयल आपूर्ति सुदृढ़ बनाने को काॅलोनी में ट्यूबवेल चालू किए जाने, मच्छरों से निजात दिलाने को छह फॉगिंग मशीन, नगर के कई नालों और नगर के विभिन्न स्थानों पर सडक़, पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने पर 82 लाख रुपये खर्च किए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगी। बरसात से पूर्व आठ मुख्य नालों व नालियों और सडक़ों की साफ-सफाई के अलावा पालिका के सेवानिवृत्त व नियमित कर्मचारियों के बकाया देयों का भुगतान कराए जाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित हुआ। इसके साथ ही ईद-उल-अजहा और कावड़ यात्रा की व्यवस्थाएं समय से पूर्व कराए जाने का प्रस्ताव भी पारित हुआ।
सभासदों के विरोध से दो प्रस्ताव हुए खारिज
देवबंद। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में एजेंडे के पहले प्रस्ताव पालिकाध्यक्ष को वित्तीय अधिकार प्रतिनिहित किए जाने का सभासदों ने विरोध किया। सभासद हैदर अली ने कहा कि इस प्रस्ताव के तहत सभासदों की शक्ति को छीनकर पालिकाध्यक्ष को देने की कोशिश की गई, जिसका अधिकांश सभासदों ने विरोध किया और यह प्रस्ताव खारिज हो गया। जबकि लाइसेंसिंग शुल्क व टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव भी पर सभासदों ने आपत्ति जताई।