{"_id":"60e3192ab91b7e20c4078197","slug":"deobandi-ulama-said-sangh-chief-mohan-bhagwat-s-statement-on-mob-violence-is-commendable","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंदी उलमा बोले : भीड़ हिंसा पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बयान सराहनीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंदी उलमा बोले : भीड़ हिंसा पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बयान सराहनीय
Mon, 05 Jul 2021 08:07 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 05 Jul 2021 08:07 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि मोहन भागवत केंद्र और राज्य सरकारों से यह मांग करें कि भीड़ हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाएं।
विज्ञापन
दारुल उलूम देवबंद
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत द्वारा भीड़ हिंसा करने वालों को हिंदुत्व विरोधी करार देने वाले बयान का उलमा ने समर्थन किया है। उलमा का कहना है कि मोहन भागवत केंद्र और राज्य सरकारों से भीड़ हिंसा पर सख्त कानून बनाने की मांग भी करें।
विज्ञापन
मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने सरसंघचालक मोहन भागवत के बयान को सराहनीय बताते हुए इसका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत केंद्र और राज्य सरकारों से यह मांग करें कि भीड़ हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाएं। ताकि देश का अमन चैन कायम रह सके।
विज्ञापन
मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि आए दिन बेगुनाहों को घेर कर उनको मारा जाता है और कत्लेआम का वीडियो जारी किया जाता है। इन लोगों पर कार्रवाई न होने से ऐसे लोगों के हौंसले बुलंद होते हैं। जिससे देश में नफरत का माहौल बनता है।
विज्ञापन
मोहन भागवत यदि केंद्र और राज्य सरकार से ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग करें तो सरकार और पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आएगा। इससे इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगेगी।