{"_id":"5fd509478ebc3e3ba6420ae2","slug":"deoband-sugar-mill-paid-10-crores-saharanpur-news-mrt5153105139","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद शुगर मिल ने किया 10 करोड का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद शुगर मिल ने किया 10 करोड का भुगतान
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में मौजूदा पेराई सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान शुरू हो गया है। शनिवार को देवबंद शुगर मिल ने 10.28 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान किया है।
नए पेराई सत्र को शुरू हुए करीब एक माह हो गया है। जबकि जिले की चार चीनी मिलों पर अभी भी गत सीजन का करीब 190 करोड़ रुपये बकाया गन्ना मूल्य है। मौजूदा पेराई सत्र में भी किसान जिले की छहों चीनी मिलों को अब तक 100.72 लाख क्विंटल गन्ने की सप्लाई कर चुके हैं।
जिले की देवबंद चीनी मिल ने मौजूदा पेराई सत्र में खरीदे गए गन्ने का भुगतान करना शुरू कर दिया है। प्रदेश में अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं होने के चलते मिलों ने पर्चियों पर भाव लिखना शुरू नहीं किया है। जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को देवबंद चीनी मिल ने 10.28 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। इस सत्र का भुगतान करने वाली यह जिले की पहले चीनी मिल है।
विज्ञापन
मौजूदा पेराई सत्र में गन्ना खरीद एवं चीनी उत्पादन (लाख क्विंटल में)
मिल--------- गन्ना खरीद----- चीनी उत्पादन
देवबंद---------27.33------- 2.44
गांगनौली-------26.45------- 2.40
शेरमऊ--------16.57------- 1.73
गागलहेडी-----11.74-------- 1.09
नानौता--------10.25-------- 0.91
सरसावा-------08.38-------- 0.81