{"_id":"674ec964b8e107d57a005928","slug":"deoband-son-s-leg-broken-in-an-accident-took-him-to-the-to-the-police-station-2024-12-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoband: एक्सीडेंट में बेटे की टांग टूटी, रेहड़ी पर लेकर थाने पहुंचा पिता बोला- पैसे नहीं हैं, कैसे कराऊं इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoband: एक्सीडेंट में बेटे की टांग टूटी, रेहड़ी पर लेकर थाने पहुंचा पिता बोला- पैसे नहीं हैं, कैसे कराऊं इलाज
Tue, 03 Dec 2024 02:34 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:34 PM IST
सार
पिता ने पुलिस ने कहा कि पास ही रहने वाले एक बाइक सवार युवक ने टक्कर मारी है। उसके खिलाफ कार्रवाई कराएं और उससे इलाज का पूरा खर्चा दिलाएं।
विज्ञापन
रेहड़ी पर लेटकर आया किशोर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाइक की चपेट में आकर 14 वर्षीय नेपाली किशोर घायल हो गया। सोमवार को पीड़ित पिता बेटे को रेहड़े में लेकर कोतवाली पहुंचा। पीड़ित का कहना है कि बेटे के इलाज के लिए रुपये नहीं है। जिस युवक ने अपनी बाइक से टक्कर मारी है, उससे इलाज का खर्चा दिलाया जाए।
विज्ञापन
नेपाल निवासी लाल सिंह काफी समय से नगर में चौकीदारी करता है। वह 14 वर्षीय बेटे कोमल के साथ मोहल्ला अबुलमाली में किराये पर रह रहा है। पीड़ित के मुताबिक दो दिन पूर्व बेटा साइकिल पर रेती चौक पठानपुरा में दवाई लेने गया था। इसी दौरान एक बाइक ने उसको टक्कर मार दी। उसकी टांग टूट गई। जैसे-तैसे कर उसने प्लास्टर तो करा लिया, लेकिन चिकित्सक ने ऑपरेशन कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित लाल सिंह का कहना है कि उसके पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। उसने पुलिस को बताया कि बाइक सवार पठानपुरा मोहल्ले का रहने वाला है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।