फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deoband: Smuggling of adulterated drugs busted in Gulf countries, four including woman arrested

Deoband: खाड़ी देशों में अपमिश्रित दवाओं की तस्करी का पर्दाफाश, महिला सहित चार गिरफ्तार

Thu, 01 Feb 2024 04:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 01 Feb 2024 04:00 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के देवबंद में पुलिस ने खाड़ी देशों में अपमिश्रित दवाओं की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने महिला सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 12 लाख रुपये से अधिक की दवाइयां बरामद की गई हैं।

विज्ञापन
Deoband: Smuggling of adulterated drugs busted in Gulf countries, four including woman arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवबंद में  कोतवाली पुलिस ने अपमिश्रित दवाओं को भारत से ले जाकर खाड़ी देशों में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। एक महिला सहित चार तस्करों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में अपमिश्रित दवाइयां बरामद की हैं। जिनकी कीमत 12 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। 

विज्ञापन


सीओ अशोक सिसोदिया के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग के दौरान मकबरा रजवाहे की पुलिया पर झबरेड़ा (उत्तराखंड) की ओर से आई वैगनआर कार से भारी मात्रा में अपमिश्रित दवाइयां बरामद हुई। सीओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि कार में छह बैग रखे थे। जिनसे तलाशी के दौरान न्यू फेंसाड्रिल कफ सीरप की 192 शीशी व प्रेगाब्लिन के 37 हजार 440 केप्सूल बरामद किए हैं।

विज्ञापन

मौके पर ओषधि निरीक्षक को बुलाकर बरामद दवाइयों की जांच कराई गई। जिनकी कीमत 12 लाख 51 हजार 355 रुपये आंकी गई। गिरफ्तार लोगों में शाहजान पुत्र मुकर्रम निवासी ग्राम कुमराड़ी थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार (उत्तराखंड) उसका भाई सलमान, देवबंद कोतवाली के अंबेहटा शेखा गांव निवासी खालिद पुत्र हनीफ व बझेडी मुजफ्फरनगर निवासी गजाला पत्नी रजाउल शामिल हैं। जिन्हें रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

दवाइयां लेकर कई बार जा चुके हैं सऊदी अरब
पुलिस पूछताछ गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि सभी दवाईयों में नशीला पदार्थ मिलाकर इनका इस्तेमाल होता है। जिन्हें सऊदी अरब ले जाकर बेचते हैं। बताया कि वहां यह दवाएं करीब दस गुना मंहगे दामों पर बिकती हैं ।

इस काम में वैगनआर गाडी से दिल्ली एयरपोर्ट तक आने जाने में इस्तेमाल करते है। खालिद, शाहजान व गजाला ने अपने पासपोर्ट और टिकट दिखाते हुए बताया कि आज भी हम इन मिलावटी दवाइयों को सऊदी अरब लेकर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि शाहजान, खालिद व गजाला कई बार इस काम के लिए सऊदी अरब जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed