फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deoband police caught smack worth Rs 20 lakh

Saharanpur News: देवबंद पुलिस ने पकड़ी 20 लाख रुपये की स्मैक

Wed, 20 Mar 2024 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 20 Mar 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Deoband police caught smack worth Rs 20 lakh
देवबंद। ऑपरेशन व्हाइट पाउडर के तहत देवबंद कोतवाली पुलिस ने एक तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्मैक की कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आगामी लोकसभा सामान्य चुनाव के दृष्टिगत अपराधियों और नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने मंगलौर पुलिस चौकी क्षेत्र के वाल्मीकि चौराहे से जनपद शामली के थाना गढ़ीपुख्ता के तहत आने वाले पलठेड़ी गांव निवासी आलीशान पुत्र नवाब को 203 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्मैक की कीमत 20 लाख रुपये है। आरोपी विभिन्न जनपदों में नशीला पदार्थ सप्लाई करता है। बताया कि आरोपी के खिलाफ जनपद शामली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। बता दें करीब दो माह पूर्व भी पुलिस और नारकोटिक्स विभाग ने संयुक्त रूप से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया था उसके कब्जे से भी लाखों रुपये की स्मैक बरामद हुई थी। आरोपी को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed